ब्रेकिंग
महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ पटना, अनोखी प्रतिमाएं और भव्य पंडाल बने आकर्षण का केंद्र✦पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦महाअष्टमी पर भक्तिमय हुआ पटना, अनोखी प्रतिमाएं और भव्य पंडाल बने आकर्षण का केंद्र✦पटना में महाअष्टमी की धूम, मां दुर्गा के दर्शन करने पहुंचे बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन✦लुप्त हो रहे गिद्धों को बचाने के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, यहां बनेगा देश का 9वां गिद्ध संरक्षण केंद्र✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद : दिनदहाड़े पुलिसकर्मी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग : 15 साल के लड़के को लगी है गोली

GAYA : गया में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार को दिनदहाड़े विष्णुपद थाने में तैनात एक पुलिस जवान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग की इस घटना में एक

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद : दिनदहाड़े पुलिसकर्मी पर की ताबड़तोड़ फायरिंग : 15 साल के लड़के को लगी है गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA : गया में अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। बेखौफ बदमाशों ने गुरुवार को दिनदहाड़े विष्णुपद थाने में तैनात एक पुलिस जवान पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। फायरिंग की इस घटना में एक लड़के को गोली लग गई है। घटना सिविल लाइन थानाक्षेत्र के नादरागंज मोहल्ले की है।


दरअसल, गया के विष्णुपद थाना में तैनात पुलिस जवान पर अपराधियों ने फायरिंग कर दी। अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में शाही मस्जिद से नमाज पढ़कर निकल रहे एक 15 वर्षीय किशोर के पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। घायल युवक को मगध मेडिकल अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है।


गोली लगने से घायल किशोर की पहचान मो.रियान उर्फ राजा के रूप में हुई है। घटना से गुस्साए लोगों ने सिविल ड्रेस में मौजूद पुलिसकर्मियों पर ही अपराधी समझ कर पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद नादरगंज मोहल्ले में भीड़ इकट्ठा हो गई और अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर एएसपी पीएन साहू एवं सिविल लाइन थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।