ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े पार्सल कंपनी के कर्मी मारी गोली

SITAMARHI: बिहार में अपराधियों के हौसले दिनोंदिन बुलंद होते जा रहे हैं। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां बाइक सवार बदमाशों

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, दिनदहाड़े पार्सल कंपनी के कर्मी मारी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार में अपराधियों के हौसले दिनोंदिन बुलंद होते जा रहे हैं। अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला सीतामढ़ी से सामने आया है, जहां बाइक सवार बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक पार्सल कंपनी के कर्मी को गोली मार दी। घटना सुरसंड थाना क्षेत्र के जमूरा पुल के पास की है।


अपराधियों की गोली से घायल युवक की पहचान अभिषेक कुमार के रूप में हुई है, जो पार्सल कंपनी में डिलीवरी बॉय के तौर पर काम करता है। रविवार को अभिषेक पार्सल बांटकर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे खदेड़ कर गोली मार दी।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। ग्रामीणों के मुताबिक लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने पार्सल कर्मी को गोली मारी है। सीतामढ़ी एसपी मनोज कुमार तिवारी ने कहा है कि इस घटना में शामिल अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता