ब्रेकिंग
बिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायलपटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4,000 करोड़ निवेश और 8,000 करोड़ राजस्व की संभावनाभरत तिवारी के परिवार को नौकरी देने की घोषणा बांकीपुर की हार का असर, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान बिहार में NEET UG और Re-NEET परीक्षा घोटाले का बड़ा खुलासा, दो मुख्य सरगना गिरफ्तारBihar Weather: पटना में बदला मौसम का मिजाज, तेज आंधी बारिश से लोगों को मिली राहतअतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, पथराव में दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त; कई जवान घायलपटना में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, 4,000 करोड़ निवेश और 8,000 करोड़ राजस्व की संभावनाभरत तिवारी के परिवार को नौकरी देने की घोषणा बांकीपुर की हार का असर, प्रशांत किशोर का बड़ा बयान

बिहार में अपराधियों के हौसले हुए बुलंद! शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो बस में लगा दी आग, बीच सड़क पर धू-धू कर जल गई

DARBHANGA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला दरभंगा से सामने आया है, जहां शराब पीने के लिए रंगदारी टैक्स नहीं दिया तो बदमा

बिहार में अपराधियों के हौसले हुए बुलंद! शराब पीने के लिए पैसे नहीं दिए तो बस में लगा दी आग, बीच सड़क पर धू-धू कर जल गई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को चैलेंज कर रहे हैं। ताजा मामला दरभंगा से सामने आया है, जहां शराब पीने के लिए रंगदारी टैक्स नहीं दिया तो बदमाशों ने एक बस को आग के हवाले कर दिया। बीच सड़क पर पूरी बस धू-धूकर जल गई। इस दौरान मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।


जानकारी के मुताबिक, पोखराम गांव निवासी मुन्ना चौधरी बस संचालक निरंजन कुमार से शराब पीने के लिए 11 हजार रुपये रंगदारी की मांग कर रहा था। शनिवार की शाम आरोपी बस के पास पहुंचा और संचालक से पैसे मांगने लगा। बस संचालक ने जब पैसे देने से मना कर दिया तो आरोपी आगबबूला हो गया और बस को आग लगा दी। देखते ही देखते आग पूरी बस में फैल गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।


बस संचालक द्वारा घटना की जानकारी पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि तबतक पूरी बस जलकर राख हो गई। गनीमत की बात रही कि जिस वक्त बस में आग लगाई गई उस समय बस में कोई मौजूद नहीं था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है और जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है।