ब्रेकिंग
बांकीपुर में BJP की करारी हार के बाद PM मोदी से मिले नीतीश कुमार, ललन सिंह और संजय झा भी रहे साथ‘गलत नैरेटिव बनाकर जनता को गुमराह कर रहे प्रशांत किशोर’, गिरिराज सिंह का तीखा हमला; पूछा- बांकीपुर को बेंगलुरु कब बना रहे?BIHAR: 3 साल 11 महीने से ड्यूटी से गायब महिला सिपाही बर्खास्त, SSP ने की कार्रवाईडेहरी EO Murder Mystery: विधायक सोनू सिंह से EO का कैसा था संबंध ? MLA ने 24 जुलाई को सदन में कार्यपालक पदाधिकारी को लेकर क्यों कहा...''सैयां भए कोतवाल तो डर काहे का''बिहार में 94 करोड़ की 3 सड़क योजनाओं पर लगा ब्रेक, निर्माण शुरू होने से पहले ही अटका मामला; जानिए कहां फंसी पेंचबांकीपुर में BJP की करारी हार के बाद PM मोदी से मिले नीतीश कुमार, ललन सिंह और संजय झा भी रहे साथ‘गलत नैरेटिव बनाकर जनता को गुमराह कर रहे प्रशांत किशोर’, गिरिराज सिंह का तीखा हमला; पूछा- बांकीपुर को बेंगलुरु कब बना रहे?BIHAR: 3 साल 11 महीने से ड्यूटी से गायब महिला सिपाही बर्खास्त, SSP ने की कार्रवाईडेहरी EO Murder Mystery: विधायक सोनू सिंह से EO का कैसा था संबंध ? MLA ने 24 जुलाई को सदन में कार्यपालक पदाधिकारी को लेकर क्यों कहा...''सैयां भए कोतवाल तो डर काहे का''बिहार में 94 करोड़ की 3 सड़क योजनाओं पर लगा ब्रेक, निर्माण शुरू होने से पहले ही अटका मामला; जानिए कहां फंसी पेंच

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, SSB जवान के भाई-भाभी को बंधक बनाकर लाखों की संपत्ति ले भागे

JAMUI: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि अब वे पुलिसकर्मी और उनके परिजनों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला जमुई से सामने आया

बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद, SSB जवान के भाई-भाभी को बंधक बनाकर लाखों की संपत्ति ले भागे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। अपराधी इतने बेखौफ हो गए हैं कि अब वे पुलिसकर्मी और उनके परिजनों को अपना निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला जमुई से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक एसएसबी जवान के भाई-भाभी को बंधक बनाकर लाखों रुपए की संपत्ति ले भागे। घटना मलयपुर थाना क्षेत्र के गादी कटौना गांव की है।


दरअसल, कटौना गांव निवासी उपेंद्र सिंह के घर में 6 से 7 की संख्या में अज्ञात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना देर रात 1 के करीब बजे की बताई जा रही है लेकिन पीड़ित परिवार को इसकी जानकारी शुक्रवार की सुबह हुई। इसके बाद पीड़ित परिवार और स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मलयपुर थाना पुलिस को दी।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। एसएसबी जवान संजीव सिंह के घर में अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। संजीत सिंह औरंगाबाद जिले में पदस्थापित हैं। चोरों ने पहले घर की बिजली काट दी और फिर चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान चोरों ने अलमीरा और अन्य सामानों को तोड़कर उसमें रखे कीमती सामान चुरा लिये।


इस दौरान चोर करीब 450 ग्राम सोना, जिसकी कीमत लगभग 20 लख रुपए हैं वहीं 250 ग्राम चांदी जिसकी कीमत 30 हजार सहित 10 हजार कैश लेकर फरार हो गए। पूरे मामले पर मलयपुर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि पीड़ित के द्वारा आवेदन दिया गया है। पुलिस ने इस घटना को अलग अलग एंगल से जांच कर रही है। पुलिस को मामला संदेहास्पद लग रहा है।



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता