ब्रेकिंग
सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा सहरसा एयरपोर्ट के विकास की राह हुई आसान, AAI ने ₹42.52 करोड़ की निविदा जारी कीअचानक बिहार के नेता बन गए मॉडल, क्यों हो रही इस रेट्रो ट्रेंड की चर्चा?छात्रा से छेड़खानी के आरोप में स्कूल में ग्रामीणों ने किया हंगामा, आरोपी शिक्षक गिरफ्तारजमुई में आर्थिक अपराध मामले का फरार आरोपी रघुनन्दन यादव गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गयाजमशेदपुर की वोटर लिस्ट में मिलें 3 अफगानी नागरिक, पासपोर्ट जांच में खुलासा

बिहार में अपराधियों का तांडव; महेंद्रानाथ मंदिर के प्रधान पुजारी को बदमाशों ने मारी गोली, पहले भी हुआ है हमला

SIWAN : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सिवान से आ रही है जहां बैखोफ अपरधियों ने सुबह-सुबह महेंद्रानाथ मंदिर के प्रधान पुजारी तारकेश्वर उपाध्याय उर्फ लाल बाबा को 3-4 की संख्या में

बिहार में अपराधियों का तांडव; महेंद्रानाथ मंदिर के प्रधान पुजारी को बदमाशों ने मारी गोली, पहले भी हुआ है हमला
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SIWAN : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के सिवान से आ रही है जहां बैखोफ अपरधियों ने सुबह-सुबह महेंद्रानाथ मंदिर के प्रधान पुजारी तारकेश्वर उपाध्याय उर्फ लाल बाबा को 3-4 की संख्या में आए बदमाशों ने गोली मार दी. जिसके बाद घायल अवस्था में लाल बाबा को सिवान के सदर हॉस्पिटल लाया गया. इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें नाजुक हालत को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया.


पूरी घटना मेहंदार मंदिर से सटे एक ईंट भट्टे की चिमनी के पास की है. वहीं  बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. प्रधान पुजारी हर दिन की तरह सुबह मंदिर अपने गांव से मेहंदार आ रहे थे. उसी दौरान बदमाशों ने मौके का फायदा उठाकर पुजारी लाल बाबा को गोली मारकर घायल कर दिया. पहले भी लाल बाबा पर हमला हो चुका है. 


घटना चैनपुर ओपी थाना क्षेत्र की है. सुबह-सुबह फायरिंग से आसपास के दहशत में आ गए. इस घटना पर चैनपुर ओपी के थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि मामला मंदिर के गुटबाजी से भी जुड़ा लग रहा है. गांव में भूमि विवाद का भी मामला वर्षों से चल रहा है. उन्होंने बताया कि बाबा का कई लोगों से दुश्मनी भी है. हो सकता है इसी को लेकर बदमाशों ने इस तरह की घटना को अंजाम दिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन अभी नहीं मिला है.


टैग्स