ब्रेकिंग
Buxar News: जनता दरबार में फैसला नहीं आया तो CO का दबाया गला! थाना परिसर में ही हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार✦Bihar Road Project: बिहार में 3300 करोड़ के मेगा हाईवे का क्या है पूरा प्लान? 89 KM की सड़क, 12 मौजे और 3 जिलों की बदलेगी तस्वीर!✦Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क✦Buxar News: जनता दरबार में फैसला नहीं आया तो CO का दबाया गला! थाना परिसर में ही हत्या की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार✦Bihar Road Project: बिहार में 3300 करोड़ के मेगा हाईवे का क्या है पूरा प्लान? 89 KM की सड़क, 12 मौजे और 3 जिलों की बदलेगी तस्वीर!✦Buxar Crime: रात में चिकन-शराब की पार्टी, सुबह नहर में मिली 30 साल के युवक की लाश! मां का आरोप- बेटे को बुलाकर मार डाला✦ Bihar News : बिहार में बढ़ते अपराध पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन! 38 जिलों के DM-SP तलब, अब अपराध नहीं रुका तो सीधे SP होंगे जिम्मेदार✦कौन है भगत यादव? 25 साल पहले अपहरण के केस से शुरू हुई क्राइम कुंडली, राजद से टिकट नहीं मिला तो लड़ा चुनाव, अब EOU की रेड में खुला जमीन का नेटवर्क

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव: कोर्ट से लौट रहे तीन लोगों को मारी गोली, अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप

SUPAUL: इस वक्त क बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने कोर्ट से घर लौट रहे तीन लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया है

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव: कोर्ट से लौट रहे तीन लोगों को मारी गोली, अंधाधुंध फायरिंग से हड़कंप
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SUPAUL: इस वक्त क बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने जमकर तांडव मचाया है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने कोर्ट से घर लौट रहे तीन लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया है। गुरुवार को दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है वहीं पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। घटना पिपरा थाना क्षेत्र के कटैया और थुमहा के बीच में एनएच 327ई की है।


अपराधियों की गोली से घायल तीनों लोगों की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत के खूंट गांव निवासी महेंद्र साह, उनके बेटे ललन साह और महेंद्र साह के भाई योगेंद्र साह के रूप में हुई है। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पिपरा थाने की पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक, इनका पूर्व से किसी से कोई विवाद चल रहा था उसी में आज सुपौल कोर्ट से तारीख से गवाही देकर वापस लौट रहे थे।


पीड़ितों ने बताया है कि जिन लोगों से उनका विवाद चल रहा था, उन्हीं लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। कोर्ट में तारीख थी, इसलिए सुपौल गए थे और वहां से वापस घर लौट रहे थे, तभी 8 की संख्या में आए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इससे पहले भी आरोपी हमला कर चुके हैं। आरोपी आदतन अपराधी है जिसके कारण पीड़ित और उनका परिवार खौफ में रहता है।


इस दौरान पीड़ित व्यक्ति ने जदिया थानाध्यक्ष समेत डीएसपी तक पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। पीड़ित ने कहा कि न्याय के लिए एसपी तक गुहार लगा चुके हैं फिर भी कोई सुनवाई नहीं होती है। दारोगा से लेकर डीसीपी तक पैसा लेकर आरोपियों का नाम छांट देते हैं। बता दें कि दिनदहाड़े इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बन बन गया है। पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता