ब्रेकिंग
MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦गांधी मैदान में 90 फीट के रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पटना✦मुंगेर के पोलो मैदान में होगा रावण वध, 40 फीट का रावण और 30 फीट के कुंभकरण-मेघनाद के पुतले बने आकर्षण का केंद्र ✦सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां✦दशहरे पर यहां नहीं जलता रावण! लंका नरेश को दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूंघट, दशानन के माथे पर क्यो है गधे का सिर जानिये?✦MLC चुनाव से पहले JDU उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, मेदांता में मिलने पहुंचे CM सम्राट चौधरी✦गांधी मैदान में 90 फीट के रावण का दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पटना✦मुंगेर के पोलो मैदान में होगा रावण वध, 40 फीट का रावण और 30 फीट के कुंभकरण-मेघनाद के पुतले बने आकर्षण का केंद्र ✦सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की रेड, केबिन में आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां✦दशहरे पर यहां नहीं जलता रावण! लंका नरेश को दामाद मानकर महिलाएं करती हैं घूंघट, दशानन के माथे पर क्यो है गधे का सिर जानिये?

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, डायग्नोसिटक सेंटर में घुसकर लूट लिए लाखों रुपए

CHHAPRA: बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक डायग्नोसिटक सेंटर में जमकर लूटपाट की है। बदमाशों ने डायग्नोसिटक सेंटर के सभी कर्मियों को बंधक बना लिया और करीब 6 लाख रु

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव, डायग्नोसिटक सेंटर में घुसकर लूट लिए लाखों रुपए
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: बड़ी खबर छपरा से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक डायग्नोसिटक सेंटर में जमकर लूटपाट की है। बदमाशों ने डायग्नोसिटक सेंटर के सभी कर्मियों को बंधक बना लिया और करीब 6 लाख रुपए और कर्मियों के गहने लूटकर फरार हो गए। घटना नगर थाना क्षेत्र के श्रीनंदन पथ पर राजेंद्र सरोवर के पास की है।


बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात सभी कर्मचारी काम खत्म करने के बाद खाना खाने बैठे ही थे कि नकाबपोश पांच अपराधी सेंटर में घुस गए और कर्मी जबतक कुछ समझ पाते अपराधियों ने हथियार निकाल लिया और सभी के साथ मारपीट शुरू कर दी और तोड़फोड़ करने लगे। इसके बाद बदमाशों ने सभी कर्मियों को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट की।


 इस दौरान बदमाशों ने कई मोबाइल व कंप्यूटर डेस्कटॉप को क्षतिग्रस्त कर दिया। बगमाशों ने कर्मचारियों के पॉकेट में रखें रुपये और जिन लोगों ने सोने का चेन पहन रखी थी उनसे छीन लिया और करीब 6 लाख रुपए कैश लूटकर वहां से फरार हो गए। जाते जाते बदमाशों ने बाहर से मुख्य दरवाजा बंद कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। केंद्र पर लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है।