ब्रेकिंग
Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई✦Nitish Kumar : नीतीश कुमार भले ही मुख्यमंत्री नहीं हों पर एक्टिव हैं, गृह जिले की सड़क परियोजना का किया निरीक्षण, RCD सचिव से पूछा.....✦BIHAR NEWS : विधान परिषद में गजब का खेल, एक ही विज्ञापन से 64 की बहाली पर निशाना सिर्फ सात निजी सचिवों पर, बर्खास्त किया नहीं और दफ्तर में घुसने पर लगा दी पाबंदी...✦Bihar Liquor Ban : बिहार में शराबबंदी का ऐसा असर! तस्करों ने कंटेनर के नीचे बना दिया तहखाना, 180 पेटी विदेशी शराब के साथ चालक गिरफ्तार✦Bihar News Today : बाइक से टक्कर के बाद बेकाबू हुई पिकअप! श्राद्ध भोज में घुसकर 12 लोगों को कुचला, सीतामढ़ी में दो की मौत✦छठ-दिवाली पर बिहार में सुरक्षा का बड़ा प्लान, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई हाईलेवल मीटिंग; गड़बड़ी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा, दिनदहाड़े गोली मारकर ले ली प्रॉपर्टी डीलर की जान

ARRAH: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं, वाबजूद पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। ता

बिहार में अपराधियों का मनोबल बढ़ा, दिनदहाड़े गोली मारकर ले ली प्रॉपर्टी डीलर की जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARRAH: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं, वाबजूद पुलिस अपराधियों पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। ताजा मामला भोजपुर से सामने आया है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना आरा के नवादा थाना क्षेत्र के पश्चिमी रेलवे गुमटी के पास की है।


बताया जा रहा है कि मृतक प्रॉपर्टी डीलर रविवार की शाम से ही घर ले लापता था और आज सुबह उसका शव रेलवे ट्रैक से बरामद दिया गया। घटना से गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक मृतक शख्स रविवार की शाम 8 बजे के करीब घर से यह कहकर निकला था कि थोड़ी देर में वापस आ जाएगा। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। सोमवार की सुबह चार बजे तक उसकी परिजनों से बातचीत हुई लेकिन इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया और सुबह रेलवे ट्रैक से उसका शव बरामद हुआ। अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।