ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार STF के एनकाउंटर में मारे गए तीनों अपराधियों का कितना बड़ा था नेटवर्क? मास्टरमाइंड JP यादव से लेकर शूटर बबलू तक, जानिए पूरा मामला✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, सहरसा में दिनदहाड़े जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या, सैलून में दाढ़ी बनाने के दौरान सिर में मारी गोली

SAHARSA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। इस बार अपराध

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, सहरसा में दिनदहाड़े जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या, सैलून में दाढ़ी बनाने के दौरान सिर में मारी गोली
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAHARSA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि एक के बाद एक क्राइम की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। इस बार अपराधियों ने सहरसा में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। जहां सैलून में सेविंग करवा रहे जेडीयू के प्रखंड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी है। 


अपराधियों ने दिनदहाड़े कहरा प्रखंड के जेडीयू नेता जवाहर यादव को हत्या की और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। घटना बनगांव थाना क्षेत्र के बरियाही की है जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। बताया जाता है कि कल मधेपुरा में जेडीयू सांसद दिनेशचंद्र यादव आ रहे हैं उनके स्वागत में नागरिक अभिनंदन समारोह होना था। इस कार्यक्रम में जवाहर यादव भी शामिल होने वाले थे। 


कल 17 अगस्त शनिवार के दिन वो दाढ़ी नहीं बनाते थे इसलिए आज शुक्रवार था इसलिए वो सैलून में सेविंग करवाने पहुंचे थे। तभी हथियार से लैस होकर अपराधी पहुंचे और जेडीयू के कहरा प्रखंड अध्यक्ष जवाहर यादव के सिर में गोली मारकर मौत के घात उतार दिया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। अपराधियों के भागने के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 


घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि जमीन विवाद के कारण उनकी हत्या की गयी है। फिलहाल घटना के सभी बिन्दुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


बताया जाता है कि जदयू अध्यक्ष को तीन गोली लगी थी। एक गोली सिर में मारी गयी थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें निजी नर्सिंग में ले गये जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार कल शनिवार को JDU सांसद का अभिनन्दन समारोह होना है। जदयू नेता जवाहर यादव इसी र्कायक्रम का आमंत्रण कार्ड बांटकर लौट रहे थे और एक सैलून में हजामत बनाने के लिए रुके थे तभी तीन की संख्या में आए अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।


बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, सहरसा में दिनदहाड़े जेडीयू नेता की गोली मारकर हत्या, सैलून में दाढ़ी बनाने के दौरान सिर में मारी गोली

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता