ब्रेकिंग
बिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहमुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला गोपालगंज दौरा, मां थावे भवानी की पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन का किया निरीक्षणजायदाद के लालच में कलयुगी बेटा बना हैवान, पिता के सिर में मारी गोली, मौके पर ही दर्दनाक मौतदरभंगा के मंदिर में घुसे हथियारबंद बदमाश, पुजारी को धमकाकर मुकुट-आभूषण और नकदी लेकर फरारसिवान में दिनदहाड़े फाइनेंसकर्मी की गोली मारकर हत्या, दो बाइकों पर आए 4 बदमाशों ने घेरकर की ताबड़तोड़ फायरिंगबिहार में PM किसान सम्मान निधि के लाभुकों पर संकट, लाखों किसानों को नहीं मिलेगा योजना का लाभ; जानें क्या है वजहमुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी का पहला गोपालगंज दौरा, मां थावे भवानी की पूजा के बाद मेडिकल कॉलेज की जमीन का किया निरीक्षणजायदाद के लालच में कलयुगी बेटा बना हैवान, पिता के सिर में मारी गोली, मौके पर ही दर्दनाक मौतदरभंगा के मंदिर में घुसे हथियारबंद बदमाश, पुजारी को धमकाकर मुकुट-आभूषण और नकदी लेकर फरारसिवान में दिनदहाड़े फाइनेंसकर्मी की गोली मारकर हत्या, दो बाइकों पर आए 4 बदमाशों ने घेरकर की ताबड़तोड़ फायरिंग

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, मां के सामने बेटे को गोलियों से भूना

PURNEA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम देने में लगे हैं। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब वे

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, मां के सामने बेटे को गोलियों से भूना
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PURNEA: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदात को बेखौफ अंजाम देने में लगे हैं। अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब वे पुलिस को भी नहीं छोड़ रहे हैं। पुलिस पर हमले की खबर आए दिन सामने आ रही है। इस बार अपराधियों ने एक मां के सामने बेटे को गोलियों से भून दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। 


घटना पूर्णिया के बड़हरा कोठी प्रखंड के दरगाहा टोला की है जहां स्व. जगदीश मंडल के बेटे 35 वर्षीय खगेश मंडल की बाइर सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैली हुई है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी मां के साथ सीएसपी केंद्र से घर लौट रहा था। तभी दरगाहा मुड़बल्ला मुख्य मार्ग पर घात लगाये बैठे बदमाशों मां के सामने गोली मारकर युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये। 


मृतक की मां सुलोचना देवी ने बताया कि जमीन के टूकड़े को लेकर दो साल पहले उनकी बहू की हत्या कर दी गयी थी। पूर्व से चल रहे जमीन विवाद को लेकर ही उनके बेटे की हत्या की गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो गोली बरामद किया है वही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मृतक की मां से पूछताछ में जुटी है। यह पता लगाने में जुटी है कि किससे जमीन का विवाद चल रहा था। घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच करने में पुलिस जुटी है।