ब्रेकिंग
पटना वालों के लिए बड़ी खबर! अक्टूबर से शुरू होगा वो रोड प्रोजेक्ट, जिसके बाद शहर में भारी वाहनों का दबाव होगा कमBihar teacher: शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! अब वेतन के साथ मिलेगा ज्यादा HRA, पटना में 20% और मोकामा में 10%—देखें पूरी लिस्टBihar News : पटना में फिर गोलियों की गूंज! बाइक सवार 3 अपराधियों ने युवक को मारी 4 गोली, CCTV में कैद पूरी वारदातBihar News : पान मसाला खाने वालों के लिए बड़ी खबर! पैकेट पर FSSAI का नया फरमान, अब प्लास्टिक की पैकिंग पर बड़ा बदलावBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 18 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट, पटना में भी छाएंगे बादलपटना वालों के लिए बड़ी खबर! अक्टूबर से शुरू होगा वो रोड प्रोजेक्ट, जिसके बाद शहर में भारी वाहनों का दबाव होगा कमBihar teacher: शिक्षकों के लिए बड़ी खबर! अब वेतन के साथ मिलेगा ज्यादा HRA, पटना में 20% और मोकामा में 10%—देखें पूरी लिस्टBihar News : पटना में फिर गोलियों की गूंज! बाइक सवार 3 अपराधियों ने युवक को मारी 4 गोली, CCTV में कैद पूरी वारदातBihar News : पान मसाला खाने वालों के लिए बड़ी खबर! पैकेट पर FSSAI का नया फरमान, अब प्लास्टिक की पैकिंग पर बड़ा बदलावBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 18 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट, पटना में भी छाएंगे बादल

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, आरा में गोली मारकर ट्रक ड्राइवर की हत्या

ARRAH: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि एक के बाद एक अपराधी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस वक्त की बड़ी खबर आरा से है जहां बीच बाजार में

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, आरा में गोली मारकर ट्रक ड्राइवर की हत्या
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि एक के बाद एक अपराधी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। इस वक्त की बड़ी खबर आरा से है जहां बीच बाजार में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। घटना आरा के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के नायका टोला मोड़ की है जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


मृतक की पहचान उदवंतनगर थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी दिनेश्वर साह के बेटे राकेश साह के रूप में हुई है। मृतक राकेश पेशे से ट्रक ड्राइवर था और परिवार के साथ मुंबई में रहता था। जहां बिहार के कुछ लोगों के साथ उसका झगड़ा हुआ था। मुंबई से ट्रक पर सामान लेकर वह आरा आया हुआ था जहां चाय की दुकान पर चाय पीने के दौरान चार लोग कार से उतरे और पहले बात करने लगे फिर बीच बाजार में उसकी पिटाई करने लगे। 


जिसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गये। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है। पुलिस ने परिजनों से घटना के संबंध में पूछताछ की। फिलहाल पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच में जुटी है।