ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

बिहार में अपराधियों का तांडव, जमुई में गोली मारकर महिला की हत्या

JAMUI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि वो एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है उनमें पुलिस का खौफ कम हो गया हो। ताजा मामला

बिहार में अपराधियों का तांडव, जमुई में गोली मारकर महिला की हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं शायद यही कारण है कि वो एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है उनमें पुलिस का खौफ कम हो गया हो। ताजा मामला बिहार के जमुई जिले का है जहां अपराधियों ने एक महिला को निशाना बनाया है। महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है।


 घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर मोड़ के पास की है। जहां  सोमवार देर शाम अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर महिला की हत्या कर दी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतका की पहचान संजय यादव की पत्नी 30 वर्षीया कारी देवी के रूप में की गयी है। घटना की सूचना लक्ष्मीपुर थाने की पुलिस को दी गयी। 


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला अपने पति संजय यादव के साथ बाईक से घर लौट रही थी तभी मोहनपुर मोड़ के पास पहले से घात लगाकर बैठे हथियाबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। दो अपाची बाइक पर सवार बदमाशों ने संजय यादव की बाइक का पीछा किया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। संजय यादव की पत्नी को 5 गोली लगी और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वही पति किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचायी। 


महिला की हत्या से लक्ष्मीपुर इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही जमुई एसपी डॉ. शौर्य सुमन दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली। अपराधियों ने महिला की हत्या क्यों की इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। फिलहाल महिला की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। महिला के पति से भी पूछताछ की जा रही है। बता दें कि मृतका के पति संजय यादव का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है।



रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता