ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

बिहार में अपराधियों का तांडव, जेडीयू सांसद के प्रतिनिधि को मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH में भर्ती

DESK: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे है। पुलिस एक घटना का खुलासा कर भी नहीं

बिहार में अपराधियों का तांडव, जेडीयू सांसद के प्रतिनिधि को मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। यही कारण है कि एक के बाद एक अपराध की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे है।  पुलिस एक घटना का खुलासा कर भी नहीं कर पाती है तब तक अपराधी दूसरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो जा रहे हैं। बेतिया से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। 


जहां बेखौफ अपराधियों ने वाल्मीकिनगर से जेडीयू सांसद सुनील कुमार के प्रतिनिधि को गोली मार दी। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। गोली लगने से सांसद प्रतिनिधि मनोज कुशवाहा बुरी तरह से घायल हो गये है। ग्रामीणों की मदद से उन्हें बेतिया के GMCH अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि आपसी विवाद में गोली मारी गयी है। घटना बेतिया के योगापट्टी थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता