ब्रेकिंग
कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव✦Bihar Crime News : मेला घूमने गया युवक, लौटकर आया शव; मुजफ्फरपुर में हत्या के बाद आधा दर्जन से ज्यादा घरों में आग!✦बिहार में मां दुर्गा की डोली यात्रा के बीच अचानक मचा हड़कंप, खूंखार कुत्ते ने 50 से ज्यादा लोगों को काटा✦कोलकाता भगदड़ में 19 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल; सुरक्षा समीक्षा के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित✦बिहार MLC चुनाव: वोट डालते समय एक गलती और बेकार हो सकती है पूरी मेहनत! बैलेट पेपर पर ऐसे करें मतदान✦लव मैरिज से नाराज भाई बना कातिल! मुजफ्फरपुर में बहन की हत्या, झाड़ियों में मिला शव✦Bihar Crime News : मेला घूमने गया युवक, लौटकर आया शव; मुजफ्फरपुर में हत्या के बाद आधा दर्जन से ज्यादा घरों में आग!✦बिहार में मां दुर्गा की डोली यात्रा के बीच अचानक मचा हड़कंप, खूंखार कुत्ते ने 50 से ज्यादा लोगों को काटा

बिहार में अपराधियों का तांडव : सीतामढ़ी और बेगूसराय में दिनदहाड़े मर्डर से सनसनी

SITAMARHI/BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी औ

बिहार में अपराधियों का तांडव : सीतामढ़ी और बेगूसराय में दिनदहाड़े मर्डर से सनसनी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SITAMARHI/BEGUSARAI : बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सीतामढ़ी और बेगूसराय का है, जहां दिनदहाड़े मर्डर से सनसनी फैल गई है। 


बेगूसराय के बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना वीरपुर थानाक्षेत्र के डीह बसवारी वार्ड- 2 की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। वही मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


वही हत्या की दूसरी वारदात सीतामढ़ी जिले की है। जहां ऑटो सवार युवक को टेम्पू से खींचकर बाहर निकाला और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना सोनबरसा प्रखंड के भुतही थानाक्षेत्र के फतहपुर बेला NH- 77 की है। जहां इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।