ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव: एयरफोर्स के पूर्व सैनिक पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, बाल-बाल बची जान

CHHAPRA: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं और बिना किसी खौफ के अपराधी लोगों पर गोलियां बरसा रहे हैं। ताजा मामला सारण के छपरा से सामने आया है, जहां बदमाशों न

बिहार में बेखौफ अपराधियों का तांडव: एयरफोर्स के पूर्व सैनिक पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, बाल-बाल बची जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHHAPRA: बिहार में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं और बिना किसी खौफ के अपराधी लोगों पर गोलियां बरसा रहे हैं। ताजा मामला सारण के छपरा से सामने आया है, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े एयरफाॅर्स के एक पूर्व सैनिक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हालांकि इस गोलीबारी की घटना में पूर्व सैनिक बाल-बाल बच गया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


दरअसल, यह पूरा मामला मुफस्सिल थाना के विष्णुपुरा गांव का है। जहां एयरफोर्स के पूर्व सैनिक ठाकुर मुंद्रिका सिंह अपने घर के बाहर दरवाजे के पास कुर्सी पर बैठे हुए थे। तभी बाइक सवार अपराधी वहां पहुंचे और गोलियां चलानी शुरू कर दी। इससे पहले कि उन्हें गोली लगती वे कुर्सी से नीचे गिर गए और उनकी जान बच गई।


गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। जबकि अपराधी ठाकुर मुंद्रिका सिंह को मरा हुआ समझकर वहां से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि इस गांव में एक रेप का मामला थाने में दर्ज हुआ था। इस केस में ठाकुर मुंद्रिका सिंह गवाह बने थे और केस का जब ट्रायल शुरू हुआ तो अपराधियों ने उनपर गवाही न देने का दवाब बनाना शुरू कर दिया। लेकिन मुंद्रिका सिंह अपनी गवाही से मुकरने को तैयार नहीं हुए।


बताया जाता है कि इसी से नाराज लोगों ने गुरुवार को गोली मारकर उनकी हत्या करने की कोशिश की। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने थाने में केस दर्ज कर लिया है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। दिनदहाड़े गोलीबारी की इस घटना से ग्रामीणों में खौफ का माहौल है।