ब्रेकिंग
Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला, कौन था 'मेकर' और 'अप्रुवर' जिसने सरकारी खजाने पर डाका डलवाया? जून 2024 में DPO (स्थापना) कौन थे..✦दरभंगा स्नातक MLC रिजल्ट में हो रही देरी पर तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा..BJP की जीत खोज रहा चुनाव आयोग✦Milk Price Hike: दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी का फैसला, 1 नवंबर से लागू होंगी नई दरें✦6 साल के बच्चे की चमकी किस्मत, 50 लाख की फॉर्च्यूनर जीती✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦मोतिहारी शिक्षा विभाग में 60 लाख का घोटाला, कौन था 'मेकर' और 'अप्रुवर' जिसने सरकारी खजाने पर डाका डलवाया? जून 2024 में DPO (स्थापना) कौन थे..✦दरभंगा स्नातक MLC रिजल्ट में हो रही देरी पर तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा..BJP की जीत खोज रहा चुनाव आयोग

बिहार में दो जजों पर जानलेवा हमला, कार में टक्कर मारने के बाद बाइक सवार ने की गला दबाने की कोशिश

ROHTAS: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं और यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराधी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि किसी पर

बिहार में दो जजों पर जानलेवा हमला, कार में टक्कर मारने के बाद बाइक सवार ने की गला दबाने की कोशिश
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ROHTAS: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं और यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक अपराधी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अपराधी इतने बेखौफ हो गये हैं कि किसी पर भी हमला करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला रोहतास का है जहां बदमाशों ने दो जजों पर जानलेवा हमला कर दिया। 


दरअसल सासाराम सिविल कोर्ट के अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामचंद्र प्रसाद और देवेश कुमार के साथ बदसलुकी की गयी। बदमाशों ने गाली-गलौज और गला दबाकर कर मारने की भी कोशिश की। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेदा गांव की जहां जज साहब की कार में बाइक सवार ने पहले टक्कर मारी फिर जान से मारने की धमकी देने लगे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों बाइक सवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जाता है कि दोनों बाइक सवारों में एक बेदा स्थित पेट्रोल पंप का मालिक रमाकांत सिंह है जबकि दूसरा बड़ा कपड़ा कारोबारी शांतनु कुमार है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेशी के लिए बुधवार को लाया गया जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। 


अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामचंद्र प्रसाद ने मुफ्फसिल थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मंगलवार की देर शाम अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामचंद्र प्रसाद और अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी देवेश कुमार कार से पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे। तभी सड़क किनारे कार खड़ी कर कुछ सामान खरीदने लगे। इसी दौरान बाइक सवार रमाकांत और शांतनु ने कार में टक्कर मार दी। जब दोनों जज ने पूछताछ की तो बाइक सवार उग्र हो गया और जबरन कार से चाबी निकालने लगा।


 ऐसा करने से मना करने पर बाइक सवार गाली-गलौज करने लगा। न्यायिक दंडाधिकारी के पास रखे सात हजार रुपये भी छीन लिया। यही नहीं बाइक सवार दोनों न्यायिक पदाधिकारी के साथ मारपीट करने लगे और जान से मारने के लिए गला तक दबा दबाने लगे। बाइक सवार यह कहने लगा कि पहले भी उसने एक जज के साथ मारपीट की थी। जो मेरा बाल भी बांका नहीं कर पाये थे। आप दोनों मेरा क्या बिगाड़ लेंगे।  तभी वहां से गुजर रहे लोगों की नजर जज साहब से हाथापाई करते बाइक सवार पर गयी। लोगों ने बाइक सवार से उन्हें बचाया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया और पेशी के बाद जेल भेज दिया।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता