ब्रेकिंग
Pawan Singh : पवन सिंह को कोर्ट से झटका! पत्नी ज्योति के केस में फिर नहीं हुए पेश, लगा ₹3 हजार जुर्माना ...✦Anant Singh : संजय झा के 'एक्शन' वाले बयान पर अनंत सिंह का जवाब, बोले- फैसला होगा तब देख लेंगे; नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने के सवाल पर कहा - खेत बेचने जाते हैं वोट मांगने नहीं ...✦Bihar Police : पहले प्यार, फिर कांस्टेबल की एंट्री और आखिर में 5 राउंड फायरिंग! लव ट्रायंगल की वजह से एक्साइज सिपाही अजीत की हुई हत्या ? ✦Anant Singh : बाढ़ में नीतीश कुमार को विजय कृष्ण की चुनौती, मोकामा में अनंत के भाई को हराकर सूरजभान का बढ़ता दबदबा; तभी चांदी के सिक्कों से अनंत ने बदल दी सियासत की कहानी✦Bihar News: बिहार में 3 इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, एक पर 3 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप✦Pawan Singh : पवन सिंह को कोर्ट से झटका! पत्नी ज्योति के केस में फिर नहीं हुए पेश, लगा ₹3 हजार जुर्माना ...✦Anant Singh : संजय झा के 'एक्शन' वाले बयान पर अनंत सिंह का जवाब, बोले- फैसला होगा तब देख लेंगे; नीरज कुमार के खिलाफ प्रचार करने के सवाल पर कहा - खेत बेचने जाते हैं वोट मांगने नहीं ...✦Bihar Police : पहले प्यार, फिर कांस्टेबल की एंट्री और आखिर में 5 राउंड फायरिंग! लव ट्रायंगल की वजह से एक्साइज सिपाही अजीत की हुई हत्या ? ✦Anant Singh : बाढ़ में नीतीश कुमार को विजय कृष्ण की चुनौती, मोकामा में अनंत के भाई को हराकर सूरजभान का बढ़ता दबदबा; तभी चांदी के सिक्कों से अनंत ने बदल दी सियासत की कहानी✦Bihar News: बिहार में 3 इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार का शिकंजा, एक पर 3 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप

बिहार: मरीज की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में की जमकर तोड़फोड़; CHO को पांचवीं मंजिल से नीचे फेंका

NALANDA: नालंदा में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत पर भारी बवाल हुआ है। मरीज के परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की और अस्पताल में तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी को

बिहार: मरीज की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में की जमकर तोड़फोड़; CHO को पांचवीं मंजिल से नीचे फेंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

NALANDA: नालंदा में एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत पर भारी बवाल हुआ है। मरीज के परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की और अस्पताल में तैनात महिला स्वास्थ्य कर्मी को पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। बुरी तरह से घायल महिला कर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


घायल महिला कर्मी पूनम कुमारी ने बताया कि अस्पताल में एक मरीज की मौत हो गई थी। जिसके बाद मृतक के परिवार वालों ने उसे पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। वहीं मृतक महिला मरीज गुड़िया देवी के पति राजीव कुमार रंजन का आरोप है कि उसकी पत्नी के पेट मे दर्द हुआ था। जिसके बाद इलाज के लिये हॉस्पिटल लाया गया।


मृतका के पति ने बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने के बाद इलाज किया जा रहा था। वह पैसा निकालने के लिये खंदकपर गये और जब पैसा लेकर वापस लौटे तो देखा गुड़िया देवी मृत पड़ी हुई है और हॉस्पिटल के सभी लोग फरार हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिहार थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAJKUMAR

FirstBihar संवाददाता