ब्रेकिंग
18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला

बिहार: मंडलकारा में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत, पुलिस की पिटाई से मौत की आशंका

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां सासाराम मंडलकारा में एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गई है। शराब के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे सदर अस

बिहार: मंडलकारा में बंद कैदी की इलाज के दौरान मौत, पुलिस की पिटाई से मौत की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां सासाराम मंडलकारा में एक विचाराधीन कैदी की मौत हो गई है। शराब के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


मृतक कैदी मुन्ना चौधरी को पुलिस ने शराब के मामले में बीते 19 जुलाई को डेहरी थाना क्षेत्र के मथुरी से गिरफ्तार किया था। बीते 19 जुलाई से ही वह जेल में बंद था। मृतक के बेटे ने बताया कि बुधवार को उसके पिता की गिरफ्तारी हुई थी, वहीं बृहस्पतिवार को मुन्ना चौधरी को सासाराम के सदर अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। बेटे ने अपने पिता के साथ मारपीट का आरोप लगाया है।


कैदी की मौत से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मृतक का शव अभी भी कैदी वार्ड के अंदर है। मृतक के परिजनों के आरोप के बाद दंडाधिकारी की तैनाती की जा रही है। मेडिकल बोर्ड के गठन के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल मृतक के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता