ब्रेकिंग
DMRC Vacancy 2026 : दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका! 2 लाख रुपये तक सैलरी, 4 नवंबर तक करें आवेदन✦नवरात्रि के बीच बड़ी घटना: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, दंपति और तीन बच्चों के शव मिले; सभी नूडल्स खाकर सोए थे✦बिहार के जंगल में घूमना है तो तुरंत करें बुकिंग! VTR में शुरू हुआ नया पर्यटन सीजन; ; जानें ऑनलाइन बुकिंग का तरीका✦Bihar Expressway : अब 10-12 घंटे नहीं, सिर्फ 6 घंटे में वाराणसी से कोलकाता! बिहार से गुजरने वाला एक्सप्रेसवे बदल देगा पूरा सफर✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह के ‘9 लोगों की कुर्बानी’ वाले बयान पर बोले संजय झा - ‘पार्टी के संज्ञान में है पूरा मामला, सबकुछ हो रहा नोट’✦DMRC Vacancy 2026 : दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका! 2 लाख रुपये तक सैलरी, 4 नवंबर तक करें आवेदन✦नवरात्रि के बीच बड़ी घटना: एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, दंपति और तीन बच्चों के शव मिले; सभी नूडल्स खाकर सोए थे✦बिहार के जंगल में घूमना है तो तुरंत करें बुकिंग! VTR में शुरू हुआ नया पर्यटन सीजन; ; जानें ऑनलाइन बुकिंग का तरीका✦Bihar Expressway : अब 10-12 घंटे नहीं, सिर्फ 6 घंटे में वाराणसी से कोलकाता! बिहार से गुजरने वाला एक्सप्रेसवे बदल देगा पूरा सफर✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह के ‘9 लोगों की कुर्बानी’ वाले बयान पर बोले संजय झा - ‘पार्टी के संज्ञान में है पूरा मामला, सबकुछ हो रहा नोट’

बिहार: मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष : फायरिंग में दो लोगों को लगी गोली

KAIMUR : कैमूर में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद देखते ही देखते बात बढ़ गई और गोरीबारी शुरू हो गई। फायरिंग की इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। दोनों घायल

बिहार: मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष : फायरिंग में दो लोगों को लगी गोली
Mukesh Srivastava
2 मिनट

KAIMUR : कैमूर में मामूली बात को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद देखते ही देखते बात बढ़ गई और गोरीबारी शुरू हो गई। फायरिंग की इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। दोनों घायलों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रामगढ़ थानाक्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर की है।


गोली लगने से घायल लोगों की पहचान पुरुषोत्तमपुर निवासी नीतीश कुमार और आकाश कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई और बाद में एक पक्ष के लोगों ने गोली चला दी। जिसमें नीतीश और आकाश को गोली लगी है। दोनों को रामगढ़ रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया है।


घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। मौके पर मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार भी पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच गोलीबारी हुई है। जिसमें दो लोगों को गोली लगी है। मामले की छानबीन की जा रही है और जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता