ब्रेकिंग
Bihar News: CBI के अधिकारों में बदलाव या सिर्फ कानूनों का अपडेट? बिहार पुलिस मुख्यालय ने साफ किया पूरा मामलामुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशBihar News: CBI के अधिकारों में बदलाव या सिर्फ कानूनों का अपडेट? बिहार पुलिस मुख्यालय ने साफ किया पूरा मामलामुजफ्फरपुर में प्रधानाध्यापक के कार्यालय के ‘शुद्धीकरण’ का वीडियो वायरल, शिक्षा विभाग ने किया सस्पेंडBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देश

बिहार : मक्के के खेत में मिली लापता नाबालिग की लाश, परिजनों के बीच मचा कोहराम

KATIHAR : बिहार के कटिहार में तीन दिनों से गायब एक किशोर का शव मकई के खेत में मिला है. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जिसके बाद स्थानीय लोगो ने इस घटना की खबर पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुल

बिहार : मक्के के खेत में मिली लापता नाबालिग की लाश, परिजनों के बीच मचा कोहराम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KATIHAR : बिहार के कटिहार में तीन दिनों से गायब एक किशोर का शव मकई के खेत में मिला है. जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई. जिसके बाद स्थानीय लोगो ने इस घटना की खबर पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई.


घटना  बुधवार को बारसोई प्रखंड के करणपुर पंचायत अंतर्गत गोवागांव के कलियरडांगी की है जहां मकई के खेत में 11 वर्षिय बच्चे की लाश मिली. जिसकी पहचान  मो मुबारक की के रूप में हुई. वहीं मो मुबारक परिजनों ने बताया कि वह 3 दिनों से लापता था. जिसकी जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन को दूरभाष पर दी गई थी. मुबारक के माता पिता और परिजन मुबारक की खोज में लगे हुए थे लेकिन उसका कोई अता पता नहीं लग रहा था.


आपको बता दें कि मुबारक की लाश उसके ही घर से 700 मीटर दूरी पर  मकई के खेत में मिली.  लाश की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों का भीड़ लग गई.  जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. इस संबंध में कचना ओपी अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित परिवार द्वारा आवेदन देने के उपरांत ही आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल मामले का अनुसंधान किया जा रहा है.

टैग्स