ब्रेकिंग
FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा✦FSSAI का बड़ा एक्शन: 82 करोड़ रुपये के 3,280 टन खाद्य पदार्थ जब्त, 314 प्रतिष्ठान सील; 11 हजार से अधिक लाइसेंस रद्द✦छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों के लिए खुशखबरी! भागलपुर से शाम 7 बजे खुलेगी स्पेशल ट्रेन, पटना-मोकामा समेत इन स्टेशनों पर रुकेगी ...✦BIHAR NEWS : 7 नवंबर 1966 को क्या हुआ था? 60 साल बाद फिर उठा मुद्दा, राहुल गांधी और कांग्रेस से माफी मांगने की उठी आवाज✦BIHAR NEWS : अनंत सिंह की बेटी की शादी में लगेगा सितारों का मेला! दुबई से आएंगी 6 विदेशी मॉडलें, पवन सिंह-अक्षरा को भी न्योता...✦125 यूनिट मुफ्त बिजली को लेकर बिहार में शुरू होगा विशेष अभियान, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की घोषणा

बिहार : मजहब की दीवार तोड़ एक हुए प्रेमी युगल, वीडियो जारी कर लगाई सुरक्षा की गुहार

BAGAHA : बगहा में एक प्रेमी युगल ने शादी करने के बाद वीडियो जारी कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। वायरल वीडियो के माध्यम से प्रेमी युगल ने कहा है कि दोनों ने परिवार की मर्जी के बगैर घर

बिहार : मजहब की दीवार तोड़ एक हुए प्रेमी युगल, वीडियो जारी कर लगाई सुरक्षा की गुहार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BAGAHA : बगहा में एक प्रेमी युगल ने शादी करने के बाद वीडियो जारी कर सुरक्षा की गुहार लगाई है। वायरल वीडियो के माध्यम से प्रेमी युगल ने कहा है कि दोनों ने परिवार की मर्जी के बगैर घर से भागकर शादी कर ली है। प्रेमी युगल ने चेतावानी दी है कि अगर उनपर किसी तरह का दबाव डाला जाता है तो वे कोई भी कदम उठाने को बाध्य हो जाएंगे।


इस वीडियो के वायरल होने के बाद लड़की के परिजनों ने लड़के और उसके परिजनों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस दोनों की बरामदगी के लिए छापेमारी में जुट गई है।


जानकारी के मुताबिक युवक और युवती अलग-अलग धर्म के हैं। लड़की का नाम नूरकलीमा खातून है, जो बगहा के पुअर हाउस इलाके की रहनेवाली है जबकि लड़का शास्त्रीनगर निवासी अशोक यादव है। दोनों ने वीडियो में बताया है कि वे बालिग हैं और अगर उन्हें परेशान किया जाएगा तो कोई भी कदम उठा सकते हैं।


बताते चलें कि, प्रेमी अशोक यादव लड़की के पड़ोस में रहनेवाले अपने रिश्तेदार के यहां बराबर आता-जाता था। इसी दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए। इसी बीच लड़की के परिवारवालों ने उसकी शादी तय कर दी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थी। इसी दौरान बीते 18 जनवरी को लड़की अपने प्रेमी अशोक यादव के साथ घर छोड़कर फरार हो गई।