ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

बिहार: मजदूरी का पैसा मांगना शख्स को पड़ा भारी, दुकानदार ने पीट-पीटकर ले ली जान

BHAGALPUR: खबर भागलपुर से आ रही है, जहां मजदूरी का पैसा मांगने पर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को अपने घर में छिपा दिया। इस मामले मे

बिहार: मजदूरी का पैसा मांगना शख्स को पड़ा भारी, दुकानदार ने पीट-पीटकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: खबर भागलपुर से आ रही है, जहां मजदूरी का पैसा मांगने पर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को अपने घर में छिपा दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना सुलतानगंज स्थित बालू घाट की है।


मृतक की पहचान सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के बालू घाट निवासी मुकेश यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मुकेश बालू घाट पर ही स्थित एक मिठाई की दुकान में काम करता था। मजदूरी के तौर पर दुकानदार पप्पू साह उसे 15 हजार रुपए महीना देता था। वेतन के पैसे मांगने पर आरोपी दुकानदार हमेशा टालमटोल किया करता था। शनिवार की देर शाम मुकेश बकाया पैसा मांगने के लिए मिठाई दुकान के घर पहुंचा था।


पैसे मांगने से नाराज होकर आरोपी दुकानदार पप्पू साह ने पीट-पीटकर मुकेश की हत्या कर दी और भेद खुलने के डर से शव को घर के भीतर छिपा दिया। काफी देर तक जब मुकेश घर नहीं लौटा तो परिजनों को शक हुआ और उन्होंने मुकेश की खोजबीन शुरू की। रविवार की सुबह मृतक के परिजन आरोपी दुकानदार के घर पहुंचे तो पता चला कि मुकेश के साथ देर रात मारपीट की गई।


परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी दुकानदार के घर से मृतक का शव बरामद कर लिया और हत्या के आरोप में दुकानदार और एक अन्य शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।