ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

बिहार: महिला समेत सात अपहरणकर्ता अरेस्ट, घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के मासूम को किया था अगवा

KAIMUR: कैमूर के कुदरा शहर स्थित शिव चौक रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से 15 जून को डेढ़ वर्षीय बच्चे को बाइक सवार दो अपराधियों ने अगवा कर लिया था। इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली

बिहार: महिला समेत सात अपहरणकर्ता अरेस्ट, घर के बाहर खेल रहे डेढ़ साल के मासूम को किया था अगवा
Mukesh Srivastava
3 मिनट

KAIMUR: कैमूर के कुदरा शहर स्थित शिव चौक रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से 15 जून को डेढ़ वर्षीय बच्चे को बाइक सवार दो अपराधियों ने अगवा कर लिया था। इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने अगवा बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में महिला समेत सात अपहर्ता को अरेस्ट किया है।


पुलिस ने बेलांव थाना क्षेत्र के बेलांव से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है। वारदात में इस्तेमाल बाइक, स्कॉर्पियो और पांच मोबाइल को भी पुलिस ने जब्त किया है। बच्चे को अगवा करने के बाद बदमाशों ने उसका फर्जी आधार कार्ड बनाया था और बच्चे को लेकर यह लोग बेचने की नीयत से दिल्ली गए हुए थे। सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है। सभी गिरफ्तार आरोपी कैमूर जिले के रहने वाले हैं। मुख्य सरगना पूजा कुमारी बताई जा रही है। 


कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा ने बताया कि 15 जून को कुदरा थाना क्षेत्र से डेढ़ वर्षीय बच्चे का अपहरण हुआ था। त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को बरामद किया गया है। महिला सहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले को चैलेंज के रूप में लिया था। कैमूर पुलिस की डीआईयू और एंटी ह्यूमन टीम ने काम करना शुरू किया। डंप डाटा निकाला गया लेकिन बगल में जीटी रोड रेलवे स्टेशन होने के कारण उसका कोई फायदा नहीं मिल पाया। 


एसपी ने बताया कि केस ब्लैक हो रहा था। इसी बीच सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक दिखी जो रेकी करता हुआ प्रतीत हुआ। बाइक के डिटेल के आधार पर बाइक मलिक बेलान्व थाना क्षेत्र के रहने वाले के यहां छापामारी किया गया और सख्ती से पूछताछ किया गया तो वहीं से बच्चे का बरामद भी हुआ और पूरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ हो या। पूजा कुमारी जो महिला है यही मुख्य सरगना है। अपहरण करने के बाद दिल्ली लेकर बच्चे को गए थे। बच्चे का आधार कार्ड भी बनाया गया था आधार कार्ड पर माता का नाम अपना दी थी और पिता का नाम किसी और व्यक्ति का दिया गया था। 


उन्होंने बताया कि बच्चे को बाहर ले जाकर बेचने की उनकी योजना थी। इन लोगों ने पहले स्कॉर्पियो से बच्चे को उठाने के लिए रेकी की थी। स्कॉर्पियो के चालक को भी पकड़ा गया है। जब स्कॉर्पियो से लोग नहीं उठा पाए तो बाइक वाले लोगों को काम सौंपा गया। फिर वह बाइक से उठाकर बच्चे को लेकर फरार हो गया। बच्चे को महिला के गुड़िया कुमारी के घर से बरामद किए गए। बच्चे को बेचने के लिए दिल्ली लेकर गए थे जिसका एविडेंस है। अब पूरा नेटवर्क खंगाला जा रहा है। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता