ब्रेकिंग
पटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफरपटना में गैस दुकानदार को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीरऔरंगाबाद में 50 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, पोक्सो केस में फंसाने की दे रहा था धमकी, निगरानी ने दबोचा IRCTC मामले में लालू-राबड़ी और तेजस्वी को राहत नहीं, 14 अगस्त तक टला कोर्ट का आदेश; जानिए क्या है पूरा मामलादेवेश कुमार के इस्तीफे पर रोहिणी आचार्य ने कसा तंज, बोलीं- कोर्ट की फटकार के बाद आनन-फ़ानन में BJP ने 'कुर्बानी का बकरा' ढूँढ निकाला पहले हुई तीखी बहस... फिर दोस्त ने चला दी गोली! छपरा में दोस्ती का दर्दनाक अंत, युवक गंभीर हालत में रेफर

बिहार: महिला की पीट-पीटकर हत्या, शराब पीने से मना किया तो ससुराल वालों ने ले ली जान

ARA: भोजपुर में एक सनकी पति ने परिवार वालों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की पीट-पीटकर जान ले ली। इस घटना के बाद मृतक महिला के मायके वालों में कोहराम मच गया है। मृतका के मायके वालों की श

बिहार: महिला की पीट-पीटकर हत्या, शराब पीने से मना किया तो ससुराल वालों ने ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARA: भोजपुर में एक सनकी पति ने परिवार वालों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की पीट-पीटकर जान ले ली। इस घटना के बाद मृतक महिला के मायके वालों में कोहराम मच गया है। मृतका के मायके वालों की शिकायत पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव की है।


मृतका की पहचान शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव निवासी राजन डोम की 35 वर्षीय पत्नी सरली देवी के रूप में हुई है। मृतका के भाई धर्मेंद्र ने बताया कि वह कुछ दिन पहले अपने मायके आई थी और तीन दिन पूर्व ही वापस होली को लेकर ससुराल गई थी। शुक्रवार की देर रात उसके पति राजन ने अपने पिता, भाई व चाचा के साथ मिलकर पहले उसे जबरन शराब पिलाया।


शराब पीने से इनकार करने पर ससुराल वालों ने लाठी-डंडों से उसकी पिटाई की और बाद में चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतका के भाई ने बहन का उसके पति एवं ससुराल के अन्य लोगों से किसी भी बात को लेकर किसी भी विवाद से साफ इनकार किया है। मायके वालों ने मृतका के पति राजन डोम, ससुर रंगीला डोम, देवर साजन डोम एवं चचेरा ससुर द्वारिका पर उसे जबरन शराब पिलाने, लाठी-डंडों से पीटकर एवं चाकू मारकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता