ब्रेकिंग
आरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'आरा में युवक ने पुलिस पर तानी पिस्टल, घंटों मशक्कत के बाद हुआ शांतCRPF और पुलिस की कार्रवाई से टली बड़ी घटना, जंगल से मिला हथियार और डेटोनेटर2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'

बिहार: महिला की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम

SUPAUL: सुपौल से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में बाइक से अपने पति के साथ कहीं जा रही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना देर शाम

बिहार: महिला की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम
Mukesh Srivastava
3 मिनट

SUPAUL: सुपौल से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में बाइक से अपने पति के साथ कहीं जा रही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना देर शाम की बताई जा रही है। गोली लगने के बाद महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। गोलीबारी की घटना त्रिवेणीगंज नगर परिषद के वार्ड 15 स्थित बघला नदी के पुरबिया बांध पर घटी है।


जानकारी के मुताबिक, मृतका पिंकी देवी अपने पति बेचन यादव के साथ बाजार से आज देर शाम बाइक से अपने पति के मामा के घर त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र के कसहा गांव जा रही थी। जैसे ही वे वार्ड 15 स्थित बघला नदी के पुबरिया बांध पर पहुंचे, पीछे से दो बाइक पर सवार चार अज्ञात अपराधी ने गोली मारकर पिंकी देवी की हत्या कर दी। महिला के पति बेचन यादव ने बताया कि अगले दिन यानी कल जमीन रजिस्ट्रेशन होनी थी। जिसको लेकर फोटो वगैरह कराने त्रिवेणीगंज आये थे और अभी देर शाम में लौट रहे थे। मृतका के पति ने घटना का कारण जमीनी विवाद भी बताया है और कहा कि बिगत तीन चार साल से कुछलोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।


मृतका के पति त्रिवेणीगंज नगर परिषद के वार्ड 16 लालपट्टी निवासी हैं जो अब कसहा में अपने मामा के गांव में घर बनाकर रह रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपीन कुमार ने बताया कि अपने पति के साथ बाइक से जा रही महिला को अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी की जा रही है। साथ ही मामले की गहन छानबीन की जा रही है। बता दें कि मौके पर घटनास्थल पर पहुंची त्रिवेणीगंज पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली भी बरामद किया है। 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता