ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

बिहार: महिला के गहने लेकर भाग रहा था साधु के वेश में पहुंचा शख्स, लोगों ने बेहोश होने तक पीटा

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में गुस्साए लोगों ने साधु के वेश में आए एक शख्स की बेरहमी से पिटाई कर दी। लोगों का आरोप था कि साधु के वेश में घर में घुसे दो युवकों ने महिलाओं को झांसे में

बिहार: महिला के गहने लेकर भाग रहा था साधु के वेश में पहुंचा शख्स, लोगों ने बेहोश होने तक पीटा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में गुस्साए लोगों ने साधु के वेश में आए एक शख्स की बेरहमी से पिटाई कर दी। लोगों का आरोप था कि साधु के वेश में घर में घुसे दो युवकों ने महिलाओं को झांसे में लेकर उनके गहने लेकर भाग रहे थे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को धर दबोचा और चप्पल से पीटते हुए उसे लेकर मुहल्ले में पहुंचे। आरोपी शख्स जान की गुहार लगाता रहा लेकिन लोग उसे तबतक पीटते रहे जबतक वह बेहोश नहीं हो गया। घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर की है।


बताया जा रहा है कि गुरुवार को शहबाजपुर मोहल्ले में दो युवक साधु का वेश धारण कर पहुंचे थे। दोनों एक घर में घुसे और एक महिला का गहना लेकर भाग निकले। महिला ने जब शोर मचाया तो स्थानीय लोग जमा हो गए और एक आरोपी को खदेड़कर धर दबोचा और उसकी जमकर पिटाई कर दी। जिसके हाथ जो लगा उसी से उसकी पिटाई करने लगा। गुस्साए लोगों ने आरोपी के कपड़े तक फाड़ डाले। हालांकि की इस दौरान दूसरा युवक मौके से फरार हो गया।


आरोपी को चप्पल से पीटते हुए लोग मोहल्ले में लेकर पहुंचे और उसे पेड़ से बांधकर जमकर लात-घूसे बरसाए। आक्रोशित लोग उसे तबतक पीटते रहे जबकर कि वह बेहोश नहीं हो गया। फिलहाल इस मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। आरोपी शख्स उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। मारपीट करने के बाद लोगों ने आरोपी को चेतावनी देकर छोड़ दिया।

टैग्स