ब्रेकिंग
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

बिहार : महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, खेत में मिला खून से सना शव

SAHARSA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं, बावजूद पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित

बिहार : महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या, खेत में मिला खून से सना शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SAHARSA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी संगीन वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं, बावजूद पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में विफल साबित हो रही है। ताजा घटना सहरसा से सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक महिला की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। रविवार को महिला का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।


घटना बिहरा थाना क्षेत्र के मेनहा गांव के पास की है। फिलहाल मृतक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि मेनहा गांव के चिमनी के पास खेत से महिला का गला रेता हुआ शव बरामद होने के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। महिला के शव के पास से एक झोला बरामद हुआ, जिसमें बच्चे का कपड़ा मिला है। 


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद बिहरा थानाध्यक्ष अकमल हुसैन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुट गई है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बदमाशों ने महिला की हत्या करने के बाद शव को लाकर फेंक दिया है। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त के लिए आसपास के इलाकों में लोगों से पूछताछ कर रही है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता