ब्रेकिंग
बिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठितबिहार पुलिस दारोगा भर्ती पर बड़ा अपडेट, 1799 पदों की PET और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन स्थगित; BPSSC जल्द जारी करेगा नई तारीखगोलीकांड में ‘दाएं या बाएं हाथ’ का क्या है कनेक्शन? CID ने 4 साल बाद फिर तेज की अनुराग पोद्दार केस की जांचबिहार गीत के रचयिता कवि सत्यनारायण का निधन, 92 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस; साहित्य जगत में शोक की लहरराजधानी को जाम से मिलेगी मुक्ति! पटना के करबिगहिया और मीठापुर-महुली ओवरब्रिज पर आवागमन शुरू, सीएम सम्राट चौधरी ने किया उद्घाटनदाखिल-खारिज में लापरवाही पर राजस्व अधिकारी पर गिरी गाज... डीएम ने रोका वेतन, जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम गठित

बिहार: महिला और उसके दो बच्चों की जहर खाने से संदिग्ध मौत, पति पर हत्या करने का आरोप

SUPAUL: बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। घटना छातापुर थाना क्षेत्र के दास टोला की है। यहां एक महिला और उसके दो बच्चों

बिहार: महिला और उसके दो बच्चों की जहर खाने से संदिग्ध मौत, पति पर हत्या करने का आरोप
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SUPAUL: बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है। घटना छातापुर थाना क्षेत्र के दास टोला की है। यहां एक महिला और उसके दो बच्चों की जहर खाने से मौत हो गई है। महिला और उसके बच्चों ने खुद जहर खा लिया या जहर देकर उनकी हत्या की गई है यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। महिला के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है।


मृतकों की पहचान माधोपुर पंचायत स्थित दास टोला निवासी रूपेश कुमार की 25 वर्षीय पत्नी मनीषा कुमारी और उसके दो बच्चे तीन साल के रितिक कुमार और दो साल के राणा कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला मनीषा की नानी का सोमवार को निधन हो गया था। वह अपने नानी के अंतिम दर्शन के लिए जाना चाहती थी लेकिन उसके रूपेश ने उसे जाने से मना कर दिया था। जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया और पति ने मनीषा के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद मनीषा और उसके दोनों बेटों की जहर खाने से मौत हो गई।


इस घटना के बाद से महिला का पति रूपेश और उसके परिवार के अन्य लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पड़ोंसियों ने घटना की जानकारी मनीषा के मायके वालों को दिया। आनन-फानन में मायके वाले मनीषा के घर पहुंचे तो उसे और उसके एक बच्चे को मृत पाया। दूसरे बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है।