ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: बिहार में पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने बोला हमला, छापेमारी के दौरान दो शराब तस्करों की मौत के बाद भड़का आक्रोश

Bihar Crime News: मधुबनी के मधवापुर में डायल 112 की गाड़ी की टक्कर से दो शराब तस्करों की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा. गुस्साए लोगों ने हाईवे जाम कर दिया और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया. जिसके बाद पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी है.

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी के मधवापुर क्षेत्र में डायल 112 की गाड़ी की ठोकर से शराब की खेप लेकर भाग रहे दो धंधेबाजों की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार की सुबह करीब पांच बजे पिरोखर पंचायत भवन के पास, राष्ट्रीय राजमार्ग 527 सी पर हुआ। 


इस घटना में राजकिशोर मुखिया की मौत मौके पर हुई जबकि दूसरे युवक सचिन मुखिया की मौत इलाज के लिए सीतामढ़ी जाने के दौरान रास्त में हो गई। दोनों मृतक सीतामढ़ी जिले के पुपरी थाना क्षेत्र के सिंगियाही गांव के निवासी थे। मृतकों के परिजनों और समर्थकों ने घटना के विरोध में हाईवे पर बैरियर लगाकर करीब छह घंटे तक जाम लगाया। 


गुस्साए लोगों ने टायर जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया और सड़क पर बिखरी शराब की बोतलें लूट लीं। पुलिस जब शव पोस्टमॉर्टम के लिए उठाने गई तो भारी भीड़ ने उनका विरोध किया और पुलिस पर पथराव किया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। बेकाबू भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी।


घटना के बाद एसपी मधुबनी योगेंद्र कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डायल 112 के पदाधिकारी चंद्रमोहन सिंह को निलंबित कर दिया। डीएसपी नीरज कुमार वर्मा और डीएसपी अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि शराब की खेप लेकर भाग रहे युवक पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान दुर्घटना हुई।


घटना के बाद मृतक परिवार के लोग न्याय की मांग कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की अपील की है। एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता