ब्रेकिंग
बिहार में चीनी कारोबारियों पर बड़ी सख्ती, 400 टन से ज्यादा स्टॉक मिला तो FIR; मिलों के लिए भी 7 दिन का नियमबिहार वालों सावधान! आज कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ वज्रपात का खतरा, मौसम विभाग का अलर्टBihar News ; GEN - Z तक पहुंचने के लिए सम्राट सरकार का नया दांव! Instagram-टेलीग्राम पर होगी योजनाओं की तगड़ी ब्रांडिंगबिहार में DJ और प्रेशर हॉर्न वालों की बढ़ी मुश्किल! रात 9:55 के बाद बजाया तो होगी कार्रवाईAK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी को मुजफ्फरपुर से दबोचा बिहार में चीनी कारोबारियों पर बड़ी सख्ती, 400 टन से ज्यादा स्टॉक मिला तो FIR; मिलों के लिए भी 7 दिन का नियमबिहार वालों सावधान! आज कई जिलों में झमाझम बारिश के साथ वज्रपात का खतरा, मौसम विभाग का अलर्टBihar News ; GEN - Z तक पहुंचने के लिए सम्राट सरकार का नया दांव! Instagram-टेलीग्राम पर होगी योजनाओं की तगड़ी ब्रांडिंगबिहार में DJ और प्रेशर हॉर्न वालों की बढ़ी मुश्किल! रात 9:55 के बाद बजाया तो होगी कार्रवाईAK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी को मुजफ्फरपुर से दबोचा

बिहार: मछली कारोबारी की हत्या से हड़कंप, बदमाशों ने घर के बाहर ही गोली मारकर ले ली जान

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे मछली कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार के लोगों को वारदात की जानकारी अगले दिन सुबह तब लगी जब व

बिहार: मछली कारोबारी की हत्या से हड़कंप, बदमाशों ने घर के बाहर ही गोली मारकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे मछली कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी। परिवार के लोगों को वारदात की जानकारी अगले दिन सुबह तब लगी जब वे कारोबारी को जगाने के लिए पहुंचे। खून से सना शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया और परिवार में चीख पुकार मच गई। घटना श्रीपुर ओपी के लाडपुर की है।


मृतक मछली कारोबारी की पहचान लाडपुर निवासी ईश मोहम्मद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात खाना खाने के बाद घर से सभी लोग अपने अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। ईश मोहम्मद अपने घर के दरवाजे के पास सो रहा था। इसी दौरान देर रात बदमाश वहां पहुंचे और ईश मोहम्मद के सिर में गोली दागकर उसे मौत के घाट उतार दिया।


सोमवार की सुबह जब परिवार के लोग ईश मोहम्मद को जगाने पहुंचे तो उसे मृत हालत में पाया गया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किस कारण से ईश मोहम्मद की हत्या की गई, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है।