ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: प्रेमी बना हैवान, प्रेमिका को जबरन जहर पिलाकर की हत्या; आरोपी फरार

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां प्रेमी पर अपनी प्रेमिका को जबरन जहर देकर मार डालने का आरोप लगा है.

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
Viveka Nand
4 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के रोहतास जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां प्रेमी पर अपनी प्रेमिका को जबरन जहर देकर मार डालने का आरोप लगा है। घटना शनिवार की है, जब प्रेमिका सोनम कुमारी ने अपने प्रेमी अभिषेक कुमार राम के साथ फरार होने से इंकार कर दिया था, जिससे नाराज होकर प्रेमी ने उसे जहर पिला दिया।


18 वर्षीय सोनम कुमारी और 25 वर्षीय अभिषेक कुमार राम एक-दूसरे से प्यार करते थे, लेकिन सोनम के पिता रामाश्रय राम इस रिश्ते से नाखुश थे। वे नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी अभिषेक के साथ जाए। जब अभिषेक ने सोनम को पंजाब ले जाने की बात की, तो वह इसके लिए तैयार नहीं थी। परिवार को इस बारे में पता चलते ही लड़की के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई थी। लेकिन शनिवार को जब यह पता चला कि सोनम घर पर अकेली है, तो अभिषेक ने मौका देखकर अपनी योजना को अंजाम दिया।


सोनम के पिता रामाश्रय राम ने अपने बयान में बताया कि अभिषेक पिछले दो साल से उनके परिवार को परेशान कर रहा था। हालांकि उन्होंने पारिवारिक इज्जत को ध्यान में रखते हुए इस बारे में किसी को नहीं बताया। घटना के दिन, रामाश्रय ने देखा कि अभिषेक सुबह से उनके घर के आसपास घूम रहा था, और उसकी गतिविधियों से उन्हें शक हुआ कि कुछ गलत हो सकता है। उन्हें यह अंदाजा हो गया था कि कोई बड़ी घटना घट सकती है।


रामाश्रय ने अपनी संतान को सावधानी से रखने के लिए घर में ही रहने का निर्देश दिया और खुद जरूरी काम से कोचस चले गए। इस दौरान, उनकी पत्नी रिश्तेदारी में शादी समारोह में गई थी। घर में केवल बेटे और बेटी ही थे, और अभिषेक को यह मौका मिल गया। उन्होंने बांस की चोंगा में जहर और पानी मिलाकर घर में लाकर सोनम को जबरन जहर पिला दिया।


घटना के बाद, परिजनों ने तुरंत सोनम को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन उसकी स्थिति गंभीर होती चली गई। इसके बाद उसे स्थानीय सीएचसी में भेजा गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल सासाराम रेफर कर दिया। सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही, रास्ते में उसकी मौत हो गई।


थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेजा है। एफआईआर दर्ज होने के बाद, पुलिस ने आरोपित अभिषेक कुमार राम की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है, और जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा।


पुलिस ने बताया कि आरोपित अभिषेक कुमार राम के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है, और उसकी गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपित को पकड़ लिया जाएगा और उसे न्याय के दायरे में लाया जाएगा। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।