ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

बिहार: लूटपाट के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, भोज खाने के लिए घर से निकला था

MUNGER: बिहार में बेखौफ अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी।

बिहार: लूटपाट के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, भोज खाने के लिए घर से निकला था
Mukesh Srivastava
3 मिनट

MUNGER: बिहार में बेखौफ अपराधी एक के बाद एक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुंगेर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। युवक भोज खाने जाने की बात कहकर घर से निकला था और अगले दिन उसका श झाड़ियों से मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जंगली काली गुमटी नंबर सात के पास की है।


दरअसल, हरपुर जंगली काली मंदिर के पास से मंगलवार को पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। युवक के सिर पर गोली को निशान पाया गया है। पुलिस ने युवक की शिनाख्त के लिए उसकी तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। युवक की पहचान कासिम बाजार थाना क्षेत्र के नौलखा निवासी 24 वर्षीय सूरज कुमार यादव के रूप में हुई है, जो सफिया सराय स्थित सब्जी मंडी में गार्ड का काम करता था। मृतक की शादी तीन चार साल पहले गंगटा में हुई थी और उसकी एक ढाई साल की बेटी भी है।


मृतक के ससुर के नहीं रहने के कारण उसकी पत्नी अपने मायका में ही रहती थी। पति की हत्या की खबर मिलने के बाद वह मंगलवार की सुबह नौलखा पहुंची। युवक की हत्या के बाद परिवार के सभी सदस्यों में कोहराम मचा है। बताया जा रहा है कि सोमवार की रात सूरज घर से भोज खाने की बात कह कर निकाला था लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह पुलिस से सूचना मिली कि सूरज का शव हरपुर में काली मंदिर के पास पड़ा है। 


मृतक के गले से सोने का चैन, हाथ से सोने की अंगूठी, मोबाइल और उसकी बाइक गायब है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों द्वारा लिखित आवेदन नहीं दिए जाने के कारण अब तक केस की दर्ज नहीं हो सका है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष दलजीत झा ने बताया कि सिर में गोली मार के युवक की हत्या की गई है। मामले की जांच की जा रही है, फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें