ब्रेकिंग
युवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानयुवक की मौत मामले में हाथी ‘विजयलक्ष्मी’ को मिली जमानत, महावत और मालिक अब भी जेल में बंटी यादव हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने परिवार को 5 लाख का चेक दिया, बच्चों की पढ़ाई और नौकरी में मदद का ऐलानमुजफ्फरपुर के पूर्व मेयर समीर कुमार डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, साक्ष्य के अभाव में 6 आरोपी बरीबिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयान

बिहार : लूटपाट के दौरान बदमाशों ने स्वर्ण कारोबारी को मारी गोली, तीन लाख के जेवर लूटकर फरार हुए अपराधी

AURANGABAD : खबर औरंगाबाद से है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक स्वर्ण कारोबारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान बाइक सवार अपराधियों ने कारोबारी के पास स

बिहार : लूटपाट के दौरान बदमाशों ने स्वर्ण कारोबारी को मारी गोली, तीन लाख के जेवर लूटकर फरार हुए अपराधी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

AURANGABAD : खबर औरंगाबाद से है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के दौरान एक स्वर्ण कारोबारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान बाइक सवार अपराधियों ने कारोबारी के पास से करीब तीन लाख रुपए के जेवर लूट लिए और मौके से फरार हो गए। घटना नवीनगर थाना क्षेत्र के पांडेयपुर गांव के पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।


बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह करीब 6 बजे शनिचर बाजार निवासी स्वर्ण कारोबारी नीरज कुमार सोनी करीब तीन लाख रुपए के गहनों की डिलीवरी करने जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और हथियार दिखाकर कारोबारी से लूटपाट करने लगे। स्वर्ण कारोबारी ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने नीरज कुमार सोनी को तीन गोलियां मार दी और तीन लाख के आभूषण लूट लिया।


सुबह-सुबह हुई इस घटना के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घायल कारोबारी को इलाज के लिए नवीनगर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने कारोबारी को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। गोली लगने से कारोबारी के पैर की हड्डी बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। परिजनों ने पुलिस से अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता