ब्रेकिंग
850 करोड़ के अस्पताल में स्ट्रेचर के लिए तरसती मां, गोद में बीमार बच्ची और सवालों के घेरे में GMCH की स्वास्थ्य व्यवस्थामिड-डे मील में नमक की जगह डाल दिया सर्फ! नालंदा में 35 स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्तीपटना के पेंट मैन्युफैक्चरिंग हाउस में लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक का नुकसानबिहार में केक काटकर बकरे का मनाया गया जन्मदिन, नाच और भोज का भी हुआ आयोजन कांवड़ियों पर लाठी चलाने वाले दारोगा पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड850 करोड़ के अस्पताल में स्ट्रेचर के लिए तरसती मां, गोद में बीमार बच्ची और सवालों के घेरे में GMCH की स्वास्थ्य व्यवस्थामिड-डे मील में नमक की जगह डाल दिया सर्फ! नालंदा में 35 स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्तीपटना के पेंट मैन्युफैक्चरिंग हाउस में लगी भीषण आग, 50 लाख से अधिक का नुकसानबिहार में केक काटकर बकरे का मनाया गया जन्मदिन, नाच और भोज का भी हुआ आयोजन कांवड़ियों पर लाठी चलाने वाले दारोगा पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड

बिहार: ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला पूरा इलाका, गोलीबारी में युवक को लगी गोली, लोगों ने बदमाशों को दबोचा

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। गोलीबारी की इस घटना में एक युवक को गोली लगी है। घायल युवक को इलाज के लिए अस

बिहार: ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला पूरा इलाका, गोलीबारी में युवक को लगी गोली, लोगों ने बदमाशों को दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास से आ रही है, जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। गोलीबारी की इस घटना में एक युवक को गोली लगी है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना दिनारा थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार की है।


बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह जब सभी लोग अपने कामकाज में व्यस्त थे, तभी कुछ बदमाशों ने बाजार में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी के दौरान वहा से गुजर रहे एक युवक के पैर में गोली लग गई। युवक की पहचान पंडितपूरा गांव निवासी राजा कुमार के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद राजा खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर गया।


बदमाशों के हौसले को देखकर स्थानीय लोग भड़क गए और दोनों बदमाशों को धर दबोचा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जबकि दोनों बदमाश को गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले गई। बताया जा रहा है कि दहशत फैलाने के लिए दोनों बदमाशों ने बाजार में फायरिंग की है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता