ब्रेकिंग
Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦Dhanteras 2026: आज शाम इतने बजे से शुरू होगा पूजा का शुभ समय, खरीदारी से पहले देख लें पूरी जानकारी✦Patna Encounter : पटना में बड़ा एनकाउंटर: 3 अपराधी ढेर, मनेर SHO भी घायल; पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड से जुड़ा मामला✦Bihar News : भोजपुर में रिटायर्ड असिस्टेंट कमिश्नर हत्याकांड के शूटर का हाफ एनकाउंटर, पुलिस की जवाबी फायरिंग में लगी गोली✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार

बिहार: नाबालिग लड़की की रेप के बाद हत्या, चौर में बिना कपड़ों के मिला शव

HAJIPUR: खबर वैशाली से है, जहां रेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला वैशाली से सामने आया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के बानथु चौर की है। यहां शनिवार की देर शाम लोगों ने पानी भरे च

बिहार: नाबालिग लड़की की रेप के बाद हत्या, चौर में बिना कपड़ों के मिला शव
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: खबर वैशाली से है, जहां रेप के बाद हत्या का सनसनीखेज मामला वैशाली से सामने आया है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के बानथु चौर की है। यहां शनिवार की देर शाम लोगों ने पानी भरे चौर में लड़की के शव को देखा। शव मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची मामले के छानबीन में जुट गई है।


17 वर्षीय लड़की के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। जब लड़की का शव बरामद हुआ उसके शरीर पर कोई कपड़ा मौजूद नहीं था। आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद शव को चौर में फेंक कर फरार हो गए हैं। फिलहाल लड़की की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और लड़की की शिनाख्त की कोशिश में जुटी है।


सदर अस्पताल पहुंचे पुलिस अधिकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों द्वारा चौर में लड़की का शव मिलने की जानकारी दी गई थी। प्राप्त सूचना के आधार पर थाना से पुलिस टीम गई और लड़की की डेड बॉडी बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को देखने से लगता है कि बदमाशों ने उसकी गमछे से कर गला दबाकर हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या के स्पष्ट कारणों का जानकारी मिल सकेगी।