ब्रेकिंग
बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦BPSC 71वीं में इतने अभ्यर्थियों की किस्मत चमकी! मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित, यहां मिलेगा डायरेक्ट लिंक✦झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: JSSC-CGL के मास कैंसिलेशन पर लगी रोक, करीब 2,000 सफल अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत✦Bihar Education News : शिक्षा विभाग में 34 करोड़ का घोटाला, CK अनिल ने पकड़ा बड़ा खेल; सभी DEO से मांगा गया स्पष्टीकरण ...

बिहार: किन्नर का शव मिलने से सनसनी, बदमाशों ने हत्या कर डेड बॉडी को पेड़ से लटकाया

SITAMARHI: सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों ने एक किन्नर की हत्या करने के बाद शव को बांसवाड़ी मे ले जाकर लटका दिया।बांसवाड़ी से किन्नर का शव मिलने के बाद ग्रामीणों में सनसनी फैल ग

बिहार: किन्नर का शव मिलने से सनसनी, बदमाशों ने हत्या कर डेड बॉडी को पेड़ से लटकाया
Mukesh Srivastava
1 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों ने एक किन्नर की हत्या करने के बाद शव को बांसवाड़ी मे ले जाकर लटका दिया।बांसवाड़ी से किन्नर का शव मिलने के बाद ग्रामीणों में सनसनी फैल गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। 


मृतक की पहचान निशा किन्नर के रूप में हुई है, जो रीगा थाना क्षेत्र की बखरी की निवासी था। घटना के सूचना मिलने के के बाद मौके पर पहुंची पुनौरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है। किन्नर के शव को रंजीतपुर गांव के बसवारी से झूलता हुआ बरामद किया गया है।


सदर डीएसपी रामकृष्ण ने कहा कि किन्नर की हत्या क्यों हुई है, इसके पीछे के कारण जानने के लिए पुलिस टीम छानबीन में जुटी हुई है। फिलहाल मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उधर, किन्नर की हत्या से अन्य किन्नरों में दहशत का माहौल है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता