ब्रेकिंग
पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर✦पटना स्नातक सीट पर तीसरे राउंड में भी बदला समीकरण, तेजस्वी के उम्मीदवार को बढ़त; नीरज और पिछड़े✦पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजों में देरी पर उठे सवाल, चुनाव आयोग से RJD ने मांगा जवाब ✦ बिहार के 6 विश्वविद्यालयों में नीतिगत फैसलों पर रोक, नियुक्ति और तबादले के लिए राज्यपाल से लेनी होगी अनुमति✦Bihar MLC चुनाव: पटना शिक्षक क्षेत्र में पहली वरीयता के वोट की काउंटिंग खत्म, अभी भी हो सकता है बड़ा उलटफेर, जानिये कब तक आयेगा रिजल्ट?✦तिरहुत स्नातक MLC चुनाव: पहले राउंड में बंशीधर ब्रजवासी 1,000 वोटों से आगे, JDU के अभिषेक झा दूसरे नंबर पर

बिहार की लुटेरी दुल्हन: शादी के 13 दिन बाद लगा गई लाखों का चूना, बॉयफ्रेंड के साथ हो गई फरार

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां शादी के महज 13 दिन बाद ही एक लुटेरी दुल्हन पति को धोखा देकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जाते-जाते नई नवेली दुल्हन घर में रखे कैश, गहने

बिहार की लुटेरी दुल्हन: शादी के 13 दिन बाद लगा गई लाखों का चूना, बॉयफ्रेंड के साथ हो गई फरार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: खबर गोपालगंज से आ रही है, जहां शादी के महज 13 दिन बाद ही एक लुटेरी दुल्हन पति को धोखा देकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। जाते-जाते नई नवेली दुल्हन घर में रखे कैश, गहने और मोबाइल भी अपने साथ लेकर चली गई। घटना उचकागांव थाना क्षेत्र के रघुआ गांव की है।


दरअसल, उचकागांव थाना क्षेत्र के रघुआ गांव निवासी भगवान मांझी के बेटे पंकज कुमार की शादी बीते 22 जून को बड़े ही धूमधाम के साथ हुई थी। पंकज की शादी बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के रायगढ़ गांव निवासी मुनीलाल मांझी की बेटी अनिशा कुमारी के साथ हुई थी। शादी के बाद वह खुशी-खुशी पति के साथ ससुराल चली आई। पांच जुलाई को अनिशा के चाचा उससे मिलने के लिए रघुआ गांव पहुंचे थे।


खाना खाने के बाद सभी लोग सोने के लिए अपने कमरे में चले गए। अगली सुबह नई नवेली दुल्हन घर से लापता हो गई थी। ग्रामीणों ने दुल्हे के घरवालों को जानकारी दी कि उनकी बहू किसी लड़के के साथ रेलवे लाइन पर बैठी है, इस बात की जानकारी मिलते ही जब दुल्हा और उसके घर वाले मौके पर पहुंचे तो दुल्हन युवक के साथ मौके से फरार हो गई। ससुराल वालों ने थाने में मामला दर्ज कराया है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।