ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

यूपी में बिहार की लड़की के साथ निर्भया जैसी वारदात, दो हैवानों गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट को किया क्षतिग्रस्त

DESK: हैवानियत को भी शर्मसार कर देने वाला मामला यूपी के देवरिया से सामने आई है, जहां दिल्ली से बॉयप्रेंड के साथ घर लौट रही बिहार की लड़की के साथ दो लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अं

यूपी में बिहार की लड़की के साथ निर्भया जैसी वारदात, दो हैवानों गैंगरेप के बाद प्राइवेट पार्ट को किया क्षतिग्रस्त
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DESK: हैवानियत को भी शर्मसार कर देने वाला मामला यूपी के देवरिया से सामने आई है, जहां दिल्ली से बॉयप्रेंड के साथ घर लौट रही बिहार की लड़की के साथ दो लोगों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। दोनों हैवानों ने गैंगरेप के बाद लड़की के प्राइवेट पार्ट और यूट्रक को क्षतिग्रस्त कर दिया। युवती मूल रूप से बेतिया की रहने वाली है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एक्शन लिया और दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


दरअसल, बेतिया की रहने वाली पीड़ित लड़की दिल्ली के मयूर विहार में रहकर पढाई करती है। बीते 19 फरवरी को वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ ट्रेन पर सवार होकर बिहार के लिए निकली थी। गोरखपुर पहुंचने के बाद दोनों गोरखपुर-छपरा पैसेंजर ट्रेन पर सवार हुए थे। ट्रेन के देवरिया स्टेशन को खुलने के बाद दोनों प्रेमी युगल में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद नाराज लड़की भाटपाररानी स्टेशन पर उतर गई।


भाटपाररानी स्टेशन पर खड़ी लड़की को देख स्टेशन के बगल में होटल चलाने वाला दीपक जायसवाल उसके पास पहुंचा और मदद का भरोसा दिलाकर उसे अपने साथ होटल पर ले गया। पहले तो आरोपी ने लड़की को खाना खिलाया और बाद में एक अन्य साथी को बुलाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दे डाला। इस दौरान दोनों लड़कों ने जानवरों की तरह लड़की के शरीर को नोंचा, फिर प्राइवेट पार्ट और यूट्रस को फाड़ दिया।


किसी तरह से लड़की वापस भाटपाररानी स्टेशन पहुंची और स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी। स्टेशन मास्टर ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दर्द से कराह रही लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसके प्राइवेट पार्ट की सर्जरी की है। डॉक्टर्स के मुताबिक युवती के साथ जघन्य तरीके से गैंगरेप किया गया है। उधर, पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

टैग्स