ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, ₹24 लाख की सामग्री जब्त; कई कंपनियों को नोटिस✦शिक्षामित्र से MLC तक का सफर...केके पाठक से पंगा लेने वाले वंशीधर ब्रजवासी की कहानी, जिन्होंने JDU-RJD से PK तक को दिया झटका✦सरकारी खजाने में सेंध...अब मोतिहारी में वेतन घोटाला: साठ लाख के घपले में DEO ने दो कर्मियों के खिलाफ दर्ज कराया केस, DPO की भूमिका संदिग्ध...✦Bihar MLC Election Result: बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कांग्रेस की भारी दुर्गति, पार्टी कैंडिडेट को सिर्फ 21 वोट आये✦जीत का मिला सर्टिफिकेट: पटना स्नातक सीट का पूरा रिजल्ट जारी, नीरज समेत सभी उम्मीदवारों को कितने मिले वोट जानिए?

बिहार : खेत में शराब छिपाने से मना किया तो शराब कारोबारी ने पीट- पीटकर कर दी किसान की हत्या

ARA : बिहार में अपराधियों और बदमाशों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का भय काम होता हुआ नजर आ रहा है। आलम यह है कि, महज छोटी - छोटी वजहों को लेकर हत्या कर दी जा रही है। अब एक ऐसा ही मामला

बिहार : खेत में शराब छिपाने से मना किया तो शराब कारोबारी ने पीट- पीटकर कर दी किसान की हत्या
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ARA : बिहार में अपराधियों और बदमाशों के अंदर से पुलिस प्रसाशन का भय काम होता हुआ नजर आ रहा है। आलम यह है कि, महज छोटी - छोटी वजहों को लेकर हत्या कर दी जा रही है। अब एक ऐसा ही मामला बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर से निकल कर सामने आया है। जहां कुछ शराब माफियों द्वारा एक किसान की हत्या कर दी गई है।  इसमें सबसे बड़ी बात है इस हत्या करने के पीछे की वजह। 


दरअसल, बिहार के बिहार के आरा में मामूली विवाद को लेकर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर शराब को लेकर विवाद के बाद पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। यह घटना शहर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दुल्हीनगंज स्थित कनक ईट भट्टा के पास का बताया जा रहा है। 


बातया जा रहा है कि, इस घटना को अंजाम देने वाला आरोपी अवैध शराब का कारोबार करता था और पुलिस की छापेमारी ओर गिरफ़्तारी के डर से मृतक किसान के खेत में शराब छुपाकर रखता था। इसी को लेकर वह इन कारोबारियों से अक्सर नोक- झोंक करता था। लेकिन, अब इन कारोबारियों ने उसकी हत्या कर डाली। 


इधर, इस घटना को लेकर मृत किसान चंदीप सिंह के बेटे ने बताया कि, उसके पिता पेशे से किसान थे और घर पर ही रखकर किसानी किया करते थे। लेकिन, अब उनकी हत्या कर दी गयी है।  इसको लेकर उसने बताया कि, पिता का गांव के ही केदार यादव, विशेश्वर यादव, कमलेश यादव सहित 4 लोगों से पहले से विवाद चल रहा था. ये चारों आरोपी चंदीप सिंह के खेत में अवैध शराब को छुपाकर बिक्री किया करते थे जिसका चंदीप सिंह और उनके परिजन लगातार विरोध करते थे। वहीं, इस घटना की सुचना मिलने के बाद स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।