ब्रेकिंग
बिहार का जफर निकला जैश-ए-मुहम्मद का सदस्य, मेरठ में रहकर कर रहा था संगठन के लिए काम, ATS ने दबोचाबिहार के इस रूट की बदलेगी तस्वीर, 1500 करोड़ से ज्यादा की लागत से होगा सड़क निर्माण; सात साल तक रहेगा मेंटेनेंसरेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफरCBSE का बड़ा बदलाव: 9वीं में तीसरी भाषा की परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिर्फ रटकर काम, रोजमर्रा की समझ से परखी जाएगी छात्रों की काबिलियतबिहार में आज फिर बिगड़ेगा मौसम, 16 जिलों में भारी बारिश और 70 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्टबिहार का जफर निकला जैश-ए-मुहम्मद का सदस्य, मेरठ में रहकर कर रहा था संगठन के लिए काम, ATS ने दबोचाबिहार के इस रूट की बदलेगी तस्वीर, 1500 करोड़ से ज्यादा की लागत से होगा सड़क निर्माण; सात साल तक रहेगा मेंटेनेंसरेल यात्रियों को बड़ी राहत, उत्तर बिहार से सीमांचल तक चलेगी स्पेशल ट्रेन; इन प्रमुख शहरों के बीच आसान होगा सफरCBSE का बड़ा बदलाव: 9वीं में तीसरी भाषा की परीक्षा में अब नहीं चलेगा सिर्फ रटकर काम, रोजमर्रा की समझ से परखी जाएगी छात्रों की काबिलियतबिहार में आज फिर बिगड़ेगा मौसम, 16 जिलों में भारी बारिश और 70 KM की रफ्तार से आंधी का अलर्ट

बिहार: खेत में रोपनी करा रहे रिटायर्ड फौजी की हत्या, जमीनी विवाद में पीट-पीटकर ले ली जान

DARBHANGA: खबर दरभंगा से आ रही है, जहां खेत में धान की रोपनी करा रहे पूर्व सैनिक की बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने जमीनी विवाद को लेकर रिटायर्

बिहार: खेत में रोपनी करा रहे रिटायर्ड फौजी की हत्या, जमीनी विवाद में पीट-पीटकर ले ली जान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DARBHANGA: खबर दरभंगा से आ रही है, जहां खेत में धान की रोपनी करा रहे पूर्व सैनिक की बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने जमीनी विवाद को लेकर रिटायर्ड फौजी की जान ले ली है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र के पतोर ओपी अंतर्गत श्रीराम पिपरा गांव की है।


मृतक पूर्व सैनिक की पहचान श्रीराम पिपरा गांव निवासी 80 वर्षीय विनोद कुंवर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विनोद कुंवर शुक्रवार को अपने खेत में धान की रोपनी करा रहे थे, तभी गांव के ही रजनीश कुंवर, मनोरंजन कुंवर, चितरंजन कुंवर, अमरजीत कुंवर खेत पर पहुंचे और विनोद कुंवर की लाठी-डंडे से पिटाई करने लगे। जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तबतक विनोद कुंवर की मौत हो चुकी थी।


परिजनों ने बताया कि विनोद कुंवर 1990 में सेना से सूबेदार पद से सेवानिवृत्त हुए थे और सेवानिवृत होने के बाद गांव में ही खेती करते थे। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक पूर्व सैनिक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि पूर्व में भी इन लोगों के साथ कई लोगों का विवाद रहा है।