ब्रेकिंग
Patna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्सPatna News : पटना को रक्षाबंधन का बड़ा तोहफा: आज शुरू होंगे मीठापुर-करबिगहिया और मीठापुर-महुली फ्लाईओवर, मिनटों में तय होगा लंबा सफरपहाड़ के आर-पार दौड़ेगा एक्सप्रेसवे! सासाराम में फिर टनल का प्लान, 15 KM कम हो सकती है दूरीरक्षाबंधन पर बिहार की 10 लाख महिलाओं को बड़ा तोहफा! घर पर सोलर लगेगा, बिजली बिल होगा जीरोBihar News: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खबर, अब EOU करेगी पेपर लीक की जांच Bihar News : पटना के दिल में होगा बड़ा बदलाव! मौर्यालोक की पुरानी इमारतें टूटेंगी, 1209 करोड़ से बनेगा नया कॉम्प्लेक्स

बिहार: खेत में धान काट रहे चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, आपसी विवाद में मर्डर की आशंका

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां बदमाशों ने चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी है। डबल मर्डर की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। द

बिहार: खेत में धान काट रहे चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या, आपसी विवाद में मर्डर की आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BHAGALPUR: इस वक्त की बड़ी खबर भागलपुर से आ रही है, जहां बदमाशों ने चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी है। डबल मर्डर की इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। दोनों चाचा-भतीजा खेत में काम कर रहे थे इसी दौरान अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर चाचा-भतीजे को मौत के घाट उतार दिया। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना पीरपैंती थाना क्षेत्र के परशुराम गांव के जब्दी बासा के पास की है।


मृतकों की पहचान तेज नारायण सिंह के 35 वर्षीय बेटे निशांत सिंह और गुड्डू सिंह के 20 वर्षीय बेटे अल्टेकर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को निशांत सिंह और अल्टेकर सिंह खेतों में धान की कटाई कर रहे थे। इसी दौरान बेखौफ बदमाशों ने दोनों चाचा-भतीजे पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों की फायरिंग में निशांत सिंह और अल्टेकर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 


इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। एक साथ दो लोगों की हत्या से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर पहुंचे कहलगांव एसडीपीओ शिवानंद सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस की टीमें अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।