ब्रेकिंग
दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦Bihar Police में प्रमोशन! 49 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना✦BIHAR NEWS : कुशवाहा को विधायकों ने दिखा दी औकात, बार -बार पार्टी से निकालने की डिमांड; पर हिम्मत नहीं जुटा रहे RLM सुप्रीमो✦त्योहारों से पहले पटना की नामी मिठाई दुकानों पर बड़ा एक्शन, कहीं खराब मिठाई-पनीर तो कहीं सफाई व्यवस्था फेल, लाखों का माल जब्त✦दुर्गा पूजा से पहले बेगूसराय में उत्पाद पुलिस का बड़ा एक्शन, दो दर्जन शराबी और कारोबारी गिरफ्तार✦Bihar News: टेंडर घोटाले का खुलासा...कमिश्नर ने 6 कर्मियों को ठेकेदार बनाकर माल बनाया ! नगर आयुक्त प्रभात कुमार झा पर गिरी जांच रिपोर्ट की गाज...✦Bihar Police में प्रमोशन! 49 इंस्पेक्टर बने DSP, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना✦BIHAR NEWS : कुशवाहा को विधायकों ने दिखा दी औकात, बार -बार पार्टी से निकालने की डिमांड; पर हिम्मत नहीं जुटा रहे RLM सुप्रीमो✦त्योहारों से पहले पटना की नामी मिठाई दुकानों पर बड़ा एक्शन, कहीं खराब मिठाई-पनीर तो कहीं सफाई व्यवस्था फेल, लाखों का माल जब्त

बिहार : रेप के बाद प्रेग्नेंट हुई नाबालिग लड़की, आरोपी ने जबरदस्ती खिलाई दवा, इलाज के दौरान मौत

BETTIAH : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के बाद प्रेग्नेंट होने पर आरोपी युवक ने उसे जबरदस्ती गर्भपात क

बिहार : रेप के बाद प्रेग्नेंट हुई नाबालिग लड़की, आरोपी ने जबरदस्ती खिलाई दवा, इलाज के दौरान मौत
First Bihar
2 मिनट

BETTIAH : बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के बाद प्रेग्नेंट होने पर आरोपी युवक ने उसे जबरदस्ती गर्भपात कराने की दवा खिला दी. दवा खाने के बाद कुछ ही दिन में पीड़िता की हालत ख़राब हो गई जिससे उसकी मौत हो गई. मृतका के पिता ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.


घटना बेतिया जिले के गौनाहा थाना क्षेत्र की है. मिली जानकारी के अनुसार, नाबालिग लड़की के साथ गांव का ही एक लड़का रेप करता रहा, जिसके बाद लड़की तीन महीने की प्रेग्नेंट हो गई. इस बारे में लड़के को जानकारी लगी तो उसने लड़की को दवा देकर गर्भपात कराया. दवा देने के बाद लड़की के शरीर से खून का रिसाव ज्यादा होने लगा जिसके बाद लड़की को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया. 


तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया. नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में भी जब इलाज में सुधार नहीं हुआ तो लड़की को फिर से बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 


इस मामले में पुलिस ने बताया कि मृत लड़की की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. लड़की के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. 

टैग्स