ब्रेकिंग
वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत✦वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

बगहा में युवक की हत्या, पैसे के विवाद में अपराधियों ने गोलियों से भूना

BAGHA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की जानकारी पुलिस को दे

बगहा में युवक की हत्या, पैसे के विवाद में अपराधियों ने गोलियों से भूना
First Bihar
2 मिनट

BAGHA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है. इधर मृतक के घर में कोहराम मच गया है.


घटना पश्चिम चंपारण जिले के बगहा स्थित रामनगर थाना के जानकी चौक पर हुई. मिली जानकारी के अनुसार, रुपये लेन-देन के विवाद में कुछ अपराधियों ने एक युवक को गोलियों से भून दिया. गोली की आवाज़ से इलाके में इलाके में सनसनी मच गई. इससे पहले लोग घटनास्थल पर पहुंच पाते तभी अपराधी मौके से फरार हो गए. 


मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल किया. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है. इधर इस घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मच गया है. 

टैग्स