ब्रेकिंग
भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग✦भवन निर्माण के इस 'अधीक्षण अभियंता' ने पत्नी के नाम पर अर्जित करोड़ों की संपत्ति छुपा लिया ! मुख्य सचिव का स्पष्ट आदेश- ऐसे अफसरों के खिलाफ ''प्रिवेंसन ऑफ करप्शन एक्ट के तहत क्रिमिनल केस करें''✦तमिलनाडु की जेल से 17 कैदी फरार होने पर CM विजय का बड़ा एक्शन, डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट बर्खास्त, 17 कर्मचारी सस्पेंड✦मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज में सीनियर-जूनियर के बीच जमकर मारपीट, पटाखा फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने संभाला मोर्चा✦बिहार के दो नए एयरपोर्ट बदलेंगे हवाई सफर की तस्वीर, बड़े विमानों की मरम्मत से पायलट ट्रेनिंग तक की होगी सुविधा✦बीमार मां के पास बैठकर अर्जुन मुंडा ने बजाई बांसुरी, वीडियो देखकर भावुक हुए लोग

वैशाली में दामाद की हत्या, बदमाशों ने पीट-पीटकर मार डाला

VAISHALI : बिहार के वैशाली जिले में बदमाशों ने एक दामाद की हत्या कर दी है. मामला पटेढ़ी बेलसर के मिश्रौलिया जगदीश गांव का है. यहां ससुराल गांव में बसे एक दामाद की पटेढ़ी बेलसर

वैशाली में दामाद की हत्या, बदमाशों ने पीट-पीटकर मार डाला
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार के वैशाली जिले में बदमाशों ने एक दामाद की हत्या कर दी है. मामला पटेढ़ी बेलसर के मिश्रौलिया जगदीश गांव का है. यहां ससुराल गांव में बसे एक दामाद की पटेढ़ी बेलसर बाजार के पास पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. इस घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है.


मृतक की पहचान सागर सहनी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मृतक के द्वारा आरोपियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के दर्ज की गई थी और इससे आक्रोशित होकर आरोपियों ने शख्स की बेरहमी से पिटाई की. जिसके चलते उसकी मौत हो गई. इस दौरान बीच बचाव करने में एक अन्य शख्स घायल हो गया है. जिसे मुजफ्फरपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया.


हाजीपुर के सदर एसडीपीओ राघव दयाल का कहना है एससी एसटी एक्ट के तहत केस किए जाने के कारण आरोपियों के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है. ऐसे में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्तों में से तत्काल दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. शेष आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता