ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

बिहार: बीच रोड पर भिड़े दो दारोगा, एक-दूसरे को दी मां-बहन की गाली, गुस्से में तान दी पिस्टल

VAISHALI : बिहार में सुशासन की पुलिस की अनुशासनहीनता की एक ऐसी बानगी देखने को मिली है, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जायेंगे. मामला बिहार के वैशाली जिले का है. दरअसल एक वीडियो साम

बिहार: बीच रोड पर भिड़े दो दारोगा, एक-दूसरे को दी मां-बहन की गाली, गुस्से में तान दी पिस्टल
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में सुशासन की पुलिस की अनुशासनहीनता की एक ऐसी बानगी देखने को मिली है, जिसे देखकर आप भी हैरान हो जायेंगे. मामला बिहार के वैशाली जिले का है. दरअसल एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दो दारोगा एक दूसरे हाथापाई करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में दोनों दारोगा वर्दी में एक दूसरे को मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देते दिखाई दे रहे हैं.


दोनों दारोगा की लड़ाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर का है. शराब की खरीद-बिक्री की सूचना पर पर पहुंची एंटी लिकर टास्क फोर्स के टीम लीडर और बेलसर ओपी के एक दारोगा में जमकर हाथापाई और गाली-गलौज हुई. दोनों पुलिस अफसर आपस में भिड़ गए.


दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक-दूसरे पर पिस्टल तान दी. वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया. दो पुलिस वालों के बीच चल रहे इस विवाद को देख कर वहां लोगों की भीड़ जुट गयी. इसी दौरान किसी ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना कर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो में एंटी लिकर टास्क फोर्स के टीम लीडर और थाने में पदस्थापित एक दारोगा में जमकर गाली-गलौज हो रही है.


वहीं कुछ पुलिसकर्मी बीच बचाव कर रहे हैं. इस संबंध में एसपी मनीष ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है. वीडियो देखकर आगे की कार्रवाई की जायेगी.



रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता