ब्रेकिंग
सीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपरसीवान SP पूरन कुमार झा की बहन सपना झा बनीं SDO, BPSC में 201वीं रैंक हासिल कर तीसरे प्रयास में पाई सफलताभरत तिवारी एनकाउंटर मामला पहुंचा मानवाधिकार आयोग, निष्पक्ष जांच की उठी मांगNEET UG 2026 री-एग्जाम से पहले बिहार में EOU अलर्ट, 135 संदिग्धों पर कड़ी नजर; सोशल मीडिया की निगरानी तेज‘भरत तिवारी के परिजनों से जाकर माफी मांगें मुख्यमंत्री’, सीएम सम्राट चौधरी को तेजस्वी यादव की नसीहतBPSC 70वीं परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, इतने अभ्यर्थी हुए सलेक्ट; श्रद्धा पांडेय बनीं टॉपर

सुशासन में JDU दफ्तर भी सुरक्षित नहीं, चोरों ने पार्टी कार्यालय में हाथ साफ कर दिया

SUPAUL : सुशासन वाले बिहार में इन दिनों चोरों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. दो दिन पहले डीएम के घर में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने इसबार सीएम नीतीश की

सुशासन में JDU दफ्तर भी सुरक्षित नहीं, चोरों ने पार्टी कार्यालय में हाथ साफ कर दिया
First Bihar
2 मिनट

SUPAUL :  सुशासन वाले बिहार में इन दिनों चोरों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. दो दिन पहले डीएम के घर में चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने इसबार सीएम नीतीश की पार्टी यानी कि जेडीयू दफ्तर को निशाना बनाया है. मामला सुपौल जिले का है, जहां जदयू कार्यालय सहित 8 अलग-अलग जगहों पर चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है, जिससे सुपौल पुलिस की नींद उड़ गई है. 


सुपौल जिले जिले के सिमराही बाजार में चोरों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. सुपौल शहर में 6 अलग-अलग ठिकानो से करीब साढ़े 6 लाख रूपये के सामान और जेवरात की चोरी हुई है. इतना ही नहीं जेडीयू दफ्तर को भी चोरों ने नहीं छोड़ा. जनता दल यूनाइटेड के ऑफिस में चोरों दरवाजे की कुंडी को तोड़कर अपना हाथ साफ़ किया. 


सुपौल सदर थाना इलाके के विद्यापुरी मोहल्ले के रहने वाले नविन चौधरी के बंद आवास पर अज्ञात चोर साढ़े 4 लाख रूपये के जेवरात और लगभग 2 लाख रुपये नगद लेकर भाग गए. वहीं बलवा पुनर्वास वार्ड न0 15 में राजकुमार यादव के बंद घर के ताला तोड़कर करीब 60 हजार की संपत्ति लेकर फरार हो गए. 


तीसरी घटना सुपौल पिपरा मुख्य मार्ग की है, जहां तीन दुकानों में चोरी की वारदात हुई. एक टैक्टर एजेंसी सहित सरिया गोदाम और बालू गिट्टी दुकानों से करीब डेढ़ लाख रूपये रुपये के सामान लेकर भाग गए.


इस बाबत सुपौल पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सिमराही बाजार के एक ASI को निलंबित कर दिया है. वहीं पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीवी फुटेज के जरिये जल्द ही चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ़्तारी की बात कही. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता