ब्रेकिंग
Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦Bihar JDU: MLC चुनाव के बीच जदयू ने अचानक क्यों बदली युवा टीम? चुनाव सिर पर, संगठन में फेरबदल से उठे सवाल✦Bihar MLC Election : ‘दिमाग नर्वस कर गया है...’ निशांत को लेकर अनंत सिंह के बयान पर नीरज कुमार का पलटवार, कहा - ‘मूर्ख मार्तंड पर नहीं करता बात, एक ही इंजेक्शन में हो गए बेचैन...✦दुर्गा पूजा में पटना की सड़कों पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना जाम में फंसकर हो जाएंगे परेशान! चेक करें रूट✦Bihar News : तस्करों की गोली नहीं, अपनी ही टीम की राइफल से गई सिपाही अजीत की जान? महिला दारोगा समेत 3 हिरासत में✦‘राम जी को भी मोदी जी ने घर दिया...’ सम्राट चौधरी के बयान पर PK का पलटवार, बोले- NDA के अहंकार पर लगाम लगाने के लिए हराना जरूरी✦Bihar JDU: MLC चुनाव के बीच जदयू ने अचानक क्यों बदली युवा टीम? चुनाव सिर पर, संगठन में फेरबदल से उठे सवाल✦Bihar MLC Election : ‘दिमाग नर्वस कर गया है...’ निशांत को लेकर अनंत सिंह के बयान पर नीरज कुमार का पलटवार, कहा - ‘मूर्ख मार्तंड पर नहीं करता बात, एक ही इंजेक्शन में हो गए बेचैन...✦दुर्गा पूजा में पटना की सड़कों पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, वरना जाम में फंसकर हो जाएंगे परेशान! चेक करें रूट

बिहार में शिक्षा के मंदिर में महापाप: स्कूल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, तीन बदमाशों ने किया गंदा काम

GOPALGANJ: बिहार में शिक्षा के मंदिर में महापाप हुआ है। सरकारी स्कूल के भवन में तीन बदमाशों ने एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद हड़कंप मच

बिहार में शिक्षा के मंदिर में महापाप: स्कूल में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, तीन बदमाशों ने किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में शिक्षा के मंदिर में महापाप हुआ है। सरकारी स्कूल के भवन में तीन बदमाशों ने एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है। घटना सिधवलिया थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की किसी काम से घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान गांव के ही तीन लड़कों ने उसे दबोच लिया और जबरन उठाकर गांव के बाहर स्थित सरकारी स्कूल में ले गए। स्कूल में ले जाने के बाद तीनों बदमाशों ने बारी-बारी से लड़की के साथ रेप किया और मुंह बंद रखने की हिदायत देकर वहां से फरार हो गए।


दर्द से कराहती लड़की किसी तरह से अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। बेटी के साथ गैंगरेप की बात सुनकर परिजनों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। परिजनों ने सिधवलिया थाने में गांव के तीन लड़कों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।