ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांगसीवान हिंसा के बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर 24 घंटे की रोक, मुजफ्फरपुर-औरंगाबाद से बैन हटाBihar Transfer Posting: बिहार के 15 जिलों में सब रजिस्ट्रार की पोस्टिंग, जून माह में नहीं हो पाया था तबादला...प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुआ ऐलानसीतामढ़ी में ताबड़तोड़ फायरिंग: ₹25 हजार के इनामी अपराधी राकेश यादव के भाई दिनेश यादव की गोली मारकर हत्या8 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए तेजस्वी, ट्वीट कर सीवान हिंसा पर सरकार को घेरा, पुलिस फायरिंग की जांच और कार्रवाई की मांगसीवान हिंसा के बाद इंटरनेट और सोशल मीडिया पर 24 घंटे की रोक, मुजफ्फरपुर-औरंगाबाद से बैन हटाBihar Transfer Posting: बिहार के 15 जिलों में सब रजिस्ट्रार की पोस्टिंग, जून माह में नहीं हो पाया था तबादला...प्रह्लाद जोशी बने नए शिक्षा मंत्री, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुआ ऐलान

बिहार : डॉक्टर दंपति के घर 15 लाख की चोरी, गहने और कैश पर चोरों ने किया हाथ साफ़

SAHARSA : बिहार के सहरसा जिले में चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. डॉक्टर दंपति के घर से 15 लाख की चोरी का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से आसपास के इलाके के लोगों में हड़कं

बिहार : डॉक्टर दंपति के घर 15 लाख की चोरी, गहने और कैश पर चोरों ने किया हाथ साफ़
First Bihar
2 मिनट

SAHARSA : बिहार के सहरसा जिले में चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है. डॉक्टर दंपति के घर से 15 लाख की चोरी का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद से आसपास के इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है. चोरी की जानकारी पुलिस को दे दी गई है जिसके बाद से पुलिस जांच में जुट गई है. 


घटना बैजनाथपुर ओपी क्षेत्र के पटुआहा मोड़ के पास स्थित वास्तु विहार आवासीय कॉलोनी की है. बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात चोरों द्वारा शहर की सबसे बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया गया. चोरों ने एक डॉक्टर दंपती के घर में भीषण चोरी की. 


सौर बाजार के मूल निवासी और जिले के सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चपराम कोठी पीएचसी में पदस्थापित डॉक्टर डॉ विजय कुमार और उनकी पत्नी डॉ रूपा के अनुसार गोदरेज में रखे लगभग 15 लाख के जेवरात, 1 लाख नगद, दो टेबलेट, एक मोबाइल और अन्य कीमती सामानों की चोरी कर ली गई है.


सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है. इंस्पेक्टर आरके सिंह ने बताया कि चोरी किये गए टेबलेट और मोबाइल कॉलोनी के बाहर एक खेत से बरामद कर लिए गए हैं. पुलिस द्वारा की गई जांच में यह मामला सामने आया कि वास्तु बिहार की ओर से लगाए गए सभी सीसीटीवी कैमरे खराब थे, सुरक्षा गार्ड की यहां कोई व्यवस्था नहीं थी. केवल एक कर्मी गेट पर तैनात रहता है जो आने-जाने वाले किसी भी व्यक्ति का कोई ब्योरा भी रजिस्टर में नहीं दर्ज करता है. कॉलोनी की चहारदिवारी भी छोटी पायी गयी. मामले की जांच की जा रही है. 

टैग्स