ब्रेकिंग
Dharmendra Pradhan Resignation: जीत गए... जीत गए' के नारों से गूंजा बिहार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर छात्रों में जश्न पूर्व विधायक संजीव कुमार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, एक करोड़ नहीं देने पर अपहरण और मर्डर की चेतावनी'Gen-Z को बधाई! आपने डर को त्यागा और लोकतंत्र की हुई जीत', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शनNEET विवाद से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक... कैसे मजाक समझा गया आंदोलन सरकार के लिए बना सबसे बड़ी चुनौती, समझिएअजब-गजब: परिवहन विभाग में 17-18 कागजी डीटीओ ! ऐसी प्रोन्नति से क्या फायदा...जब 3 महीने बाद भी 'नई जगह- नया पोस्ट' नहीं मिले ? अब तो....Dharmendra Pradhan Resignation: जीत गए... जीत गए' के नारों से गूंजा बिहार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर छात्रों में जश्न पूर्व विधायक संजीव कुमार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, एक करोड़ नहीं देने पर अपहरण और मर्डर की चेतावनी'Gen-Z को बधाई! आपने डर को त्यागा और लोकतंत्र की हुई जीत', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शनNEET विवाद से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक... कैसे मजाक समझा गया आंदोलन सरकार के लिए बना सबसे बड़ी चुनौती, समझिएअजब-गजब: परिवहन विभाग में 17-18 कागजी डीटीओ ! ऐसी प्रोन्नति से क्या फायदा...जब 3 महीने बाद भी 'नई जगह- नया पोस्ट' नहीं मिले ? अब तो....

बिहार : शादीशुदा महिला ने किया स्टाफ का मर्डर, दो-दो बॉयफ्रेंड का राज़ खोलने की दी सजा

PURNEA : बिहार के पूर्णिया जिले में एक लाइन होटल के शौचालय की टंकी से नर कंकाल मिला. जब इस मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के अनुसार, नर कंकाल होट

बिहार : शादीशुदा महिला ने किया स्टाफ का मर्डर, दो-दो बॉयफ्रेंड का राज़ खोलने की दी सजा
First Bihar
3 मिनट

PURNEA : बिहार के पूर्णिया जिले में एक लाइन होटल के शौचालय की टंकी से नर कंकाल मिला. जब इस मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मिली जानकारी के अनुसार, नर कंकाल होटल के ही एक कर्मचारी का है जिसकी चार महीने पहले हत्या कर दी गई थी. होटल की मालकिन ने ही अपने दो प्रेमियों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था और टंकी में शव को डालकर प्लास्टर करा दिया था. इस मामले का खुलासा उसके पति ने ही किया है.    


दरअसल, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी बैरियर के पास दुलारी लाइन होटल में काम करने वाला कारीगर मो. मुजाहिद करीब चार माह से लापता था. परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला. परिजन जब भी होटल मालकिन से इस बारे में पूछताछ करते तो होटल मालकिन द्वारा यह बताया जाता कि काम छोड़कर किसी दूसरे होटल में चला गया है. लेकिन अब जब मामले का खुलासा हुआ तो परिजनों के होश उड़ गए. 


मिली जानकारी के अनुसार, घटना के चार महीने के बाद होटल की मालकिन और उसके पति विजय राहा के बीच झगड़ा हुआ तो विजय राहा ने गायब हुए कर्मी के घर जाकर बता दिया कि उसकी पत्नी रौशन बानो, पास के मंदिर का पुजारी प्रताप ठाकुर और सैलून के संचालक राजेश ठाकुर ने मिलकर होटल स्टॉफ मो. मुजाहिद की हत्या कर दी है. चार महीने बाद इस खबर को सुनकर परिजन दंग रह गए. 


परिजनों ने मुफस्सिल थाने की पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने इस मामले में होटल के संचालक विजय राहा और मंदिर के पुजारी और ठाकुर को हिरासत में लिया है. पुलिस ने जब टंकी की तलाशी ली तो कपड़े में लिपटा हुआ नर कंकाल बरामद हुआ है. बताया जाता है कि होटल की मालकिन रौशन बानो का पुजारी और ठाकुर दोनों से अवैध संबंध था जिसे मो. मुजाहिद ने रंगे हाथ पकड़ लिया था. 


इसके बाद सारी बात होटल मालिक विजय राहा को बता दी थी. इससे नाराज होटल मालकिन ने पुजारी और ठाकुर के साथ मिलकर मुजाहिद की हत्या कर टंकी में शव को डाल दिया था. इसके बाद महिला ने अपने पति को भी हत्या की धमकी दी थी. फिलहाल होटल मालकिन फरार है. 

टैग्स