ब्रेकिंग
वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत✦वैशाली नाव हादसे पर चिराग पासवान ने जताया दुख, अधिकारियों को राहत और मदद पहुंचाने के निर्देश✦राघोपुर नाव हादसे पर CM सम्राट चौधरी ने जताया दुख, 4-4 लाख रुपये मुआवजे का किया ऐलान✦मधेपुरा में पिता पर बेटी की हत्या का आरोप, गुमशुदगी की झूठी रिपोर्ट देकर पुलिस को करता रहा गुमराह✦वैशाली में नाव पलटने से 11 लोगों की मौत, तेजस्वी यादव ने जताया दुख, राहत और बचाव कार्य जारी✦वैशाली में गंगा नदी में नाव पलटी, 8 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत

बिहार : नाबालिग लड़की से बलात्कार, शादी का झांसा देकर 1 साल तक किया रेप

MOTIHARI : बिहार में एक बार फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से एक साल तक बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जब आरोपी युवक ने शादी करने से मना कर दिया तो पीड़िता ने मह

बिहार : नाबालिग लड़की से बलात्कार, शादी का झांसा देकर 1 साल तक किया रेप
First Bihar
2 मिनट

MOTIHARI : बिहार में एक बार फिर शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से एक साल तक बलात्कार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जब आरोपी युवक ने शादी करने से मना कर दिया तो पीड़िता ने महिला थाने में जाकर न्याय की गुहार लगाई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया.


घटना पूर्वी चंपारण के बंजरिया थाना क्षेत्र की है. बताया जाता है कि एक गांव का युवक पीड़िता को शादी का झांसा देकर लगभग एक साल से उसका यौन शोषण कर रहा था. शादी से इनकार करने के बाद पीड़िता ने महिला थाना में आवेदन देकर युवक पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. 


पीड़िता ने अपने आवेदन में गांव के ही युवक हसीबुल्लाह पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. उसने बताया कि आरोपी युवक शादी करने का झांसा देकर उसके साथ लगभग एक वर्ष से शारीरिक संबंध बना रहा था. बुधवार की रात को जब वह घर पर अकेली थी तथा मां उसकी ऑपरेशन के लिए अस्पताल गई थी. 


इसी बीच आरोपी युवक उसके घर में घुसकर शारीरिक संबंध बनाने लगा. लेकिन तभी उसके रिश्तेदारों ने उसे पकड़ लिया. घटना के बाद युवक गांव से फरार हो गया है. इधर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. 

टैग्स